3 हजार बच्चों ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ किया योग: स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में नजर आए छात्र, सीएम के संबोधन का हुआ प्रसारण – Raisen News

3
3 हजार बच्चों ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ किया योग:  स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में नजर आए छात्र, सीएम के संबोधन का हुआ प्रसारण – Raisen News

3 हजार बच्चों ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ किया योग: स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में नजर आए छात्र, सीएम के संबोधन का हुआ प्रसारण – Raisen News

रायसेन में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बच्चों को माला पहनाकर स्वागत किया।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर रायसेन के खेल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एक साथ तीन हजार बच्चों ने सूर्य नमस्कार किया। कार्यक्रम में कई विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में नजर आए। स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कार्यक्

.

कार्यक्रम में सबसे पहले आकाशवाणी का प्रसारण हुआ, जिसके बाद सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन प्रसारित किया गया। इसके बाद सभी ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया। स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद और आदि शंकराचार्य के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कई विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में नजर आए।

‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत’- मंत्री पटेल मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत’ आज भी युवाओं के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने बताया कि विवेकानंद जी 40 वर्ष की आयु में और आदि शंकराचार्य जी मात्र 30-35 वर्ष की आयु में इस संसार को छोड़ गए, लेकिन अपने छोटे से जीवनकाल में उन्होंने असाधारण कार्य किए। विशेषकर आदि शंकराचार्य ने बिना किसी आधुनिक साधन के भारत के चारों दिशाओं में धर्म की ध्वजा फहराई और चार धाम की स्थापना की।

कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा कि पूरे प्रदेश के साथ आज रायसेन जिले में भी एक साथ सूर्य नमस्कार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लिया।

ये रहे उपस्थित- कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी पंकज कुमार पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे, जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक, एसडीएम मुकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

देखें स्वामी विवेकानंद जयंती पर रायसेन के खेल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें…

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News