3 मिनट में ढाई किलो से ज्यादा दही खाकर जीते: आरा में ‘दही खाओ इनाम पाओ’ प्रतियोगिता, 300 लोगों ने लिया हिस्सा – Bhojpur News

0
3 मिनट में ढाई किलो से ज्यादा दही खाकर जीते:  आरा में ‘दही खाओ इनाम पाओ’ प्रतियोगिता, 300 लोगों ने लिया हिस्सा – Bhojpur News

3 मिनट में ढाई किलो से ज्यादा दही खाकर जीते: आरा में ‘दही खाओ इनाम पाओ’ प्रतियोगिता, 300 लोगों ने लिया हिस्सा – Bhojpur News

आरा में एक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का नाम है दही खाओ इनाम पाओ। प्रतियोगिता में 300 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। पुरुष और महिलाओं ने प्रतियोगिता को जीतने के लिए अपनी हर मुमकिन कोशिश कि। भोजपुर जिला के आरा में हुए इस प्रतियोगिता मे

.

प्रतियोगिता को आरा डेयरी की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें 3 मिनट में सबसे ज्यादा दही खाने वाले को इनाम दिया गया।

प्रतियोगिता के लिए महिला और पुरुष को अलग-अलग दो श्रेणी में रखा गया है। प्रत्येग वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में कसाप (भोजपुर) के महेश कुमार सिंह ने तीन मिनट में 2.724 किलो ग्राम दही खाकर प्रथम पुरस्कार, कतीरा (आरा) के छोटेलाल पासवान ने 2.634 किलो ग्राम दही खाकर द्वितीय पुरस्कार, बनौली (भोजपुर) के सिन्टू कुमार ने 2.477 किलो ग्राम दही खाकर तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

महिला वर्ग में दुल्हिनगंज (भोजपुर) के सरस्वती देवी ने तीन मिनट में 2.195 किलो ग्राम दही खाकर प्रथम पुरस्कार, पकड़ी (आरा) के माया देवी ने 1.993 किलो ग्राम दही खाकर द्वितीय पुरस्कार, इसाढ़ी बाजार (भोजपुर) की निर्मला देवी ने 1.752 किलो ग्राम दही खाकर तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

आयोजन में निदेशक धनंजय कुमार,अभिषेक समेत अधिकारी मौजूद थे।

2024 से शुरू हुई प्रतियोगिता

प्रतियोगिता आरा में 2024 से प्रारम्भ की गई। “दही खाओ इनाम पाओ प्रतियोगिता” आरा डेयरी के प्रांगण में आयोजित की गई। 300 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इस प्रतियोगिता में भोजपुर के अलग-अलग इलाकों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया।

दही खाने के लिए 3 मिनट का समय निर्धारित था। उसमें 200 से अधिक प्रतिभागियों ने निर्धारित समय में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अधिक से अधिक मात्रा में “सुधा” दही का सेवन किया। आरा डेयरी आरा के प्रबंध निदेशक धनंजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।

महिलाओं ने लिया हिस्सा।

प्रतिभागियों को भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया

आरा डेयरी आरा के प्रबंध निदेशक धनंजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया। दही के उपयोग से होने वाले लाभ की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सुधा की गुणवत्ता पर ग्राहकों का अटूट विश्वास है।

सुधा पूरी शुद्धता के साथ आप सभी ग्राहकों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता है। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर पैकेजिंग तक दूध को हाथ से स्पर्श नहीं किया जाता है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को सुधा का उत्पाद प्रयोग में लाने के लिए सुझाव दिया।

दही खाने वाली प्रतिभागी माया देवी।

पुरस्कार औऱ प्रशस्तिपत्र दिया

कुमार ने कहा कि यह पूरी तरह से गांव के किसानों से संचालित व्यवसाय है, जिसमें उपभोक्ताओं से सुधा दूध और दुग्ध उत्पाद की बिकी का लाभ सीधे किसानों को प्राप्त होता है। संघ से जुड़े रहें और अपनी सहभागिता बढ़ाते रहें।

कुमार ने कहा आप सभी आगन्तुक प्रतिभागी हमारे लिए विजेता है। उन्होंने खान-पान में ज्यादा से ज्यादा सुधा दूध, दही और सुधा के अन्य उत्पाद को उपयोग में लाने पर भी बल दिया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि भोजपुर जिला के आरक्षी अधिक्षक राज ने विजेताओं को पुरस्कार औऱ प्रशस्तिपत्र प्रदान किए।

महेश कुमार 2.724 किलो खाकर बने विजयी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News