3 नगर निकायों में शामिल किए 14 राजस्व गांव, नगर परिषद और गुढ़ागौड़जी में 6-6 व खेतड़ी में 2 शामिल – Jhunjhunu News

8
3 नगर निकायों में शामिल किए 14 राजस्व गांव, नगर परिषद और गुढ़ागौड़जी में 6-6 व खेतड़ी में 2 शामिल – Jhunjhunu News

3 नगर निकायों में शामिल किए 14 राजस्व गांव, नगर परिषद और गुढ़ागौड़जी में 6-6 व खेतड़ी में 2 शामिल – Jhunjhunu News

.

ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग ने नगर निकायों के सीमा वृद्धि अधिसूचना के आधार जिले के 14 राजस्व गांवों को पंचायतों से हटाकर नगर निकायों में शामिल किया है।

विभाग ने तीन नगर निकायों में शामिल हुए 14 राजस्व गांवों संंबंधी अधिसूचना जारी की है। इसमें नगर परिषद झुंझुनूं और गुढ़ागौड़जी नगरपालिका में छह-छह और खेतड़ी नगरपालिका में दो राजस्व ग्राम शामिल हुए है। लेकिन पुरानी अधिसूचना के बाद राज्य सरकार ने शहरी निकायों के सीमावृद्धि के लिए 15 फरवरी तक नए प्रस्ताव मांगे थे। जिसको लेकर नगर निकायों ने नए सिरे से सीमावृद्धि के प्रस्ताव तैयार कर भिजवाए हैं। ऐसे में पुराने नोटिफिकेशन के आधार पर पंचायती राज विभाग द्वारा जिले के 14 राजस्व ग्रामों को ग्राम पंचायत परिधि से हटाने के निर्देश असमंजस बन गया है। स्वायत्त शासन विभाग ने नगर निकाय सीमावृद्धि के प्रस्तावों के आधार पर नगर परिषद में छह राजस्व ग्राम शामिल करने को लेकर 26 दिसंबर 2024 को अधिसूचना 271 जारी की थी। इसी अधिसूचना को आधार बनाकर पंचायती राज विभाग ने सभी छह राजस्व ग्रामों को ग्राम पंचायत से हटा दिया। इसमें नगर परिषद झुंझुनूं में शामिल किए गए सीतसर, खंगा का बास, वारिसपुरा, भूरीवास, बाडलवास और दीपलवास को उनकी संबधित ग्राम पंचायतों से हटाया गया है।

खेतड़ी: दो ग्राम पंचायतों के दो राजस्व गांव नगरपालिका क्षेत्र में जोड़े : इसी तरह खेतड़ी नगरपालिका में डीएलबी दो राजस्व ग्राम जोड़ने को लेकर अधिसूचना जारी की थी। इसमें 19 दिसंबर 2024 को अधिसूचना 146 के जरिए ग्राम पंचायता राजौता के गागडवास और नानूवाली बावड़ी के ज्योतिनगर को नगर निकाय में जोड़ा गया था। इसी अधिसूचना को आधार बनाते हुए पंचायती राज विभाग ने इन दोनो राजस्व गांवों को उनकी ग्राम पंचायतों से बाहर किया है। गुढ़ागौड़जी: दो ग्राम पंचायतों के पांच राजस्व गांव और एक पंचायत हटी : पंचायती राज विभाग ने गुढ़ागौड़जी नगर पालिका की सीमा वृद्धि में शामिल किए गए पांच राजस्व ग्राम व एक ग्राम पंचायत को हटा दिया है। डीएलबी ने 10 जनवरी को अधिसूचना 492 जारी कर इनको नगर निकाय में शामिल किया था। इसमें दूडिया ग्राम पंचायत के दूडिया, टोड़ी ग्राम पंचायत, ग्राम पंचायत गुढ़ाबावनी के बड़ की ढाणी, ढाणी कनिका, ढाणी खरबास और खेदड़ा की ढाणी को ग्राम पंचायतों से हटाया है।

15 फरवरी तक मांगे थे डीएलबी ने सीमावृद्धि के प्रस्ताव : डीएलबी निदेशक ने 15 फरवरी तक नगर निकायों की सीमावृद्धि के प्रस्ताव मांगे थे। इसके लिए निदेशक ने 22 जनवरी को प्रदेश के सभी नगर निकायों को निर्देश जारी किए थे। इस निर्देश के आधार पर ही जिले के नगर निकायों ने सीमावृद्धि के नए प्रस्ताव भेज दिए थे। इसको लेकर अभी तक राज्य सरकार के स्तर पर फैसला नहीं हो पाया है। इसमें नगर परिषद द्वारा 23 राजस्व ग्राम को नगरीय सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News