शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
Social Media News

अब आया 299 रुपए का फोन, ऑनलाइन Cash on Delivery पर खरीदने का ये है तरीका

आपको सुनकर भले ही भरोसा ना हो लेकिन बाजार में अब 299 रुपए कीमत वाला फोन भी आ गया है।

अब आया 299 रुपए का फोन, ऑनलाइन Cash on Delivery पर खरीदने का ये है तरीका
आपको सुनकर भले ही भरोसा ना हो लेकिन बाजार में अब 299 रुपए कीमत वाला फोन भी आ गया है। फोन का नाम Detel D1 है, जो सीधे तौर पर रिलायंस जियो के 4जी फीचर फोन को टक्कर देगा। इस फोन को सीधे कंपनी की वेबसाइट detel-india.com से खरीदा जा सकता है। फोन का बेस प्राइज 266.96 रुपए है, लेकिन जीएटी लग जाने के बाद यह 299 रुपए का हो जाता है। फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें इसमें 1.44 इंच की ब्लैक एंड व्हाइट डिस्प्ले दी गई है। इसमें 650mAH की बैटरी दी गई है। यह एक सिंगल सिम फोन है। जैसा कि एक फीचर फोन में होता है इसमें एक टॉर्च भी दी गई है। इसमें वाइब्रेशन मोड और लाउड स्पीकर भी दिए गए हैं। कैसे खरीदें ऑनलाइन: 299 रुपए कीमत वाले Detel D1 फोन को खरीदने के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके लिए यूआरएल में http://detel-india.com/product/d1/ डालें, या इस लिंक पर क्लिक करें। यहां आपको फोन की कीमत और फीचर्स दिखाई देंगे। इस फोन की डिलीवरी सभी जगह उपलब्ध नहीं है। आपके इलाके में डिलीवरी है या नहीं यह जानने के लिए अपना पिनकोड डालकर CHECK पर क्लिक करें। अब आया 299 रुपए का फोन, ऑनलाइन Cash on Delivery पर खरीदने का ये है तरीका अब फोन को Add to Cart कर लें। फिर View Cart पर क्लिक करें। Proceed to Checkout पर क्लिक करें। यहां आपको अपनी बिलिंग डीटेल भरनी होगी। नाम, पता, फोन नंबर और ईमेल जैसी जानकारी भरने के बाद Creat an Account को मार्क कर दें। अब आया 299 रुपए का फोन, ऑनलाइन Cash on Delivery पर खरीदने का ये है तरीका जगह के हिसाब से शिपिंग चार्ज भी लिया जाता है। नोएडा के लिए 71 रुपए लिए जाएंगे। यहां Cash on Delivery का विकल्प दिया गया है। Place order पर क्लिक करें।
SB

Sumit Bhardwaj

सुमित भारद्वाज News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे राजनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर लिखते हैं, और घटनाओं के पीछे के संदर्भ को पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →