2025 वन्यजीव गणना पूरी लुप्त होते जीवों की संख्या बड़ी: टाइगर की संख्या से भी कम देश में भेड़िए 3000, हाडोती के जंगलों में अच्छी संख्या दिखे, लेपर्ड की संख्या बड़ी – Kota News

5
2025 वन्यजीव गणना पूरी लुप्त होते जीवों की संख्या बड़ी:  टाइगर की संख्या से भी कम देश में भेड़िए 3000, हाडोती के जंगलों में अच्छी संख्या दिखे, लेपर्ड की संख्या बड़ी – Kota News

2025 वन्यजीव गणना पूरी लुप्त होते जीवों की संख्या बड़ी: टाइगर की संख्या से भी कम देश में भेड़िए 3000, हाडोती के जंगलों में अच्छी संख्या दिखे, लेपर्ड की संख्या बड़ी – Kota News

कोटा की भैसरोडगढ़ टाइगर सेंचुरी शेरगढ़ सेंचुरी और अभेड़ा सेंचुरी में वाटर होल पद्धति से वन्य जीवों की गणना की गई। कोटा वन विभाग ने इसकी तैयारी पहले से कर रखी थी। अभेड़ा के अंतर्गत आने वाले सेंचुरी में वाटर होल के पास 32 कैमरे लगाए गए, जिससे कि वन्यजी

.

वन विभाग के अधिकारी अनुराग भटनागर ने बताया कि वाटर होल में कैमरे के माध्यम से वन्यजीवों की गणना की गई जिसमें सभी जीवो की संख्या बड़ी है। कैमरा ट्रैप के जरिए तस्वीरें भी क्लिक की गई हैं। रात के समय कई जंगली जानवर जैसे लेपर्ड, खरगोश, नीलगाय, जंगली सूअर और चिंकारा इन वाटर होल के पास आते हैं और पानी पीते हैं। इन कैमरों से प्राप्त तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से वन्यजीवों के मूवमेंट और उनकी प्रजातियों की संख्या का रिकॉर्ड भी एकत्र किए जा रहे है।

पेड़ों पर मचान बनाकर बैठे वन विभाग के जवान

भटनागर ने बताया किवन्यजीव प्रेमियों के लिए भी अच्छी खबर है। जो जीव देशभर के जंगलों में खत्म हो रहे हैं उनकी मौजूदगी कोटा के जंगलों में है। भैंसरोगढ़ में भेड़िये, पोरक्यूपाइन वन्यजीव दिखे हैं। इसी तरह मुकंदरा टाइगर रिजर्व में हायना, भेड़िया, जेकाल, चीतल, भालू, पैंथर, नील गाय समेत वन्यजीव दिखे और इन सभी वन्यजीवों की संख्या पहले से बड़ी है। लुप्त हो रहे कई वन्यजीव मुकंदरा और टेरिटोरियल में दिखे। देश में भेड़िये लगभग 3 हजार ही है अच्छी खबर ये है कि हाड़ौती में इनकी सख्या अधिक हुई है। वन्य जीव गणना में हमें लेपर्ड के बच्चे भी दिखाई दिए हैं जैकाल के बच्चे भी दिखाई दिए है। वन्यजीव गणना पूरी हो चुकी है आज शाम तक आंकड़े आ जायेंगे।

61 प्वाइंट पर हुई गणना

वन्यजीव विभाग के डीएफओ अनुराग भटनागर ने बताया कि गणना 2025 के लिए वन क्षेत्रों में वॉटर पॉइंट पर गणना की गई है। वन्यजीव मंडल के अधीन भैंसरोडगढ़ व शेरगढ़ सेंचुरी, अभेड़ा तालाब और उम्मेदगंज पक्षी विहार को मिलाकर कुल 61 से ज्यादा प्वाइंट्स पर गणना की गई। सुबह से रात तक कई एनीमल्स काउंट हुए हैं।

वन्यजीवों की काउंटिंग करते जवान

भटनागर ने बताया कि भैंसरोडगढ़ के 33 और शेरगढ़ सेंचुरी में 19 प्वाइंट बनाए गए हैं। अभेडा बायलॉजिकल पार्क के जंगलों में 2 व उम्मेदगंज पक्षी विहार में भी 2 वाटर प्वाइंट पर वन्यजीव गणना कार्य किया गया है। अभेडा बायोलॉजिकल पार्क अधीन वन क्षेत्र में चिंकारा, नीलगाय, जंगली सूअर दिखाई दिए। चिंकारा राजस्थान का स्टेट एनिमल है, जिसको वन्यजीव की अनुसूची शेड्यूल प्रथम में रखा गया है। इसके अलावा भैंसरोडगढ़ व शेरगढ़ में भी पैंथर, भालू सहित अन्य बड़े एनीमल्स भी नजर आए हैं।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News