2024 में 56 दिन छुट्टी, रविवार को 6 अवकाश बर्बाद; बिहार सरकार के हॉलिडे कैलेंडर 2024 को मंजूरी

25
2024 में 56 दिन छुट्टी, रविवार को 6 अवकाश बर्बाद; बिहार सरकार के हॉलिडे कैलेंडर 2024 को मंजूरी

2024 में 56 दिन छुट्टी, रविवार को 6 अवकाश बर्बाद; बिहार सरकार के हॉलिडे कैलेंडर 2024 को मंजूरी

बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने 2024 के अवकाश कैलेंडर यानी छुट्टियों की लिस्ट को अपनी मंजूरी दे दी है। निगोसियेबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत अवकाश की घोषणा की गई है। बिहार सरकार के कैलेंडर 2024 में कुल 56 दिन छुट्टी होगी इनमें रविवार होने की वजह से 6 छुट्टियां बर्बाद हो जाएंगी। कैलेंडर 2024 में बिहार राजस्व दंडाधिकारी न्यायालयों के तहत 15 दिन, ऐच्छिक छुट्टी कुल 20 दिन और एनआईए के तहत कुल 21 दिन छुट्टी होगी।

बिहार सरकार के कैलेंडर 2024 में समान्य अवकाश की लिस्ट 

1. गुरु गोविंद सिंह जयंती छुट्टी- 17 जनवरी, 2024- बुधवार

2. वसंत पंचमी छुट्टी- 14 फरवरी, 2024- बुधवार 

3. संत रविदांस जयंती छुट्टी- 24 फरवरी, 2024- शनिवार

4. शब-ए-बारात छुट्टी- 26 फरवरी, 2024- सोमवार

5. महाशिवरात्रि छुट्टी- 8 मार्च, 2024- शुक्रवार 

6. सम्राट अशोक अष्टमी छुट्टी- 16 अप्रैल, 2024- मंगलवार

7. महावीर जयंती छुट्टी- 21 अप्रैल, 2024- रविवार

8. वीर कुंवर सिंह जयंती छुट्टी- 23 अप्रैल, 2024- मंगलवार

9. जानकी नवमी छुट्टी- 17 मई, 2024- शुक्रवार

10. बुद्ध पूर्णिमा छुट्टी- 23 मई, 2024- गुरुवार

11. कबीर जयंती छुट्टी- 22 जून, 2024- शनिवार

12. चेहल्लुम छुट्टी- 25 अगस्त, 2024- रविवार

13. हजरत मोहम्मद साहब जन्मदिवस छुट्टी- 16 सितंबर, 2024- सोमवार

14. दुर्गा पूजा सप्तमी छुट्टी- 10 अक्टूबर, 2024- गुरुवार

15. चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज छुट्टी- 3 नवंबर, 2024- रविवार

बिहार सरकार के कैलेंडर 2024 में सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट 

1. गणतंत्र दिवस छुट्टी- 26 जनवरी 2024- शुक्रवार

2. बिहार दिवस छुट्टी- 22 मार्च 2024- शुक्रवार

3. होली छुट्टी- 26-27 मार्च 2024- मंगलवार, बुधवार

4. गुड फ्राइडे छुट्टी- 29 मार्च 2024- शुक्रवार

5. ईद उल फितर- ईद- छुट्टी- 11 अप्रैल 2024- गुरुवार

6. आंबेडकर जयंती छुट्टी- 14 अप्रैल 2024- रविवार

7. रामनवमी छुट्टी- 17 अप्रैल 2024- बुधवार

8. मई दिवस छुट्टी- 1 मई 2024- बुधवार

9. ईद उल-अजहा – बकरीद- छुट्टी- 17 जून 2024- सोमवार

10. मुहर्रम छुट्टी- 17 जुलाई 2024- बुधवार

11. स्वतंत्रता दिवस छुट्टी- 15 अगस्त 2024- गुरुवार

12. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी छुट्टी- 26 अगस्त 2024- सोमवार

13. महात्मा गांधी जयंती छुट्टी- 2 अक्टूबर 2024- बुधवार

14. दुर्गा पूजा छुट्टी- 11-12 अक्टूबर 2024- शुक्रवार, शनिवार

15. दीपावली-दिवाली छुट्टी- 31 अक्टूबर 2024- गुरुवार

16. छठ पूजा छुट्टी- 7, 8 नवंबर 2024- गुरुवार, शुक्रवार

17. क्रिसमस छुट्टी- 25 दिसंबर 2024- बुधवार

इनके अलावा ऐच्छिक और प्रतिबंधित अवकाश भी हैं। उनकी सूची नीचे कैलेंडर मंजूरी आदेश में चेक कर सकते हैं।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News