2024 में बिहार की सभी सीटें भाजपा जीतेगी : सम्राट h3>
ऐप पर पढ़ें
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि 2024 में बिहार की सभी 40 सीटें भाजपा जीतेगी। बिहार में ग़रीबी 51 प्रतिशत से अधिक है जबकि पूरे देश में ग़रीबी 22 प्रतिश्त से घटकर 10 प्रतिशत से भी कम रह गई है। भाजपा के प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि अभी हाल में ही पटना में विपक्षी एकता के नाम पर हुई बैठक में तथाकथित संगठित विपक्ष में भी विरोध के स्वर मुखर थे। वे शुक्रवार को मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के स्वर्णिम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बापू सभागार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एक तरफ विकास की चाहत है तो दूसरी ओर अवसरवादी राजनीति करने वाले लोग हैं। नौ साल बेमिसाल सिर्फ एक नारा नहीं है बल्कि एक सच्चाई है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए कर दिखाया है। आज हिन्दुस्तान एक समर्थ भारत है, गरीबों की चिंता करने वाला संवदेनशील भारत है। देश को आर्थिक विकास के मार्ग पर बढ़ाते हुए दुनिया की 5 वीं अर्थव्यवस्था और जल्दी ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवथा बनाने का संकल्प लेकर चलता हुआ भारत है। ये वो भारत है, जहां धारा 370 समाप्त होता है। श्रीनगर के लाल चौक पर हमारा तिरंगा शान से लहराता है। श्री प्रसाद ने विस्तार से केंद्र सरकार के नौ साल की उपलब्धियों की जानकारी दी।
मधेपुरा से चुनाव लड़ने को तैयार : रामचन्द्र यादव
कार्यक्रम के दौरान राज्य के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के बड़े भाई सेवानिवृत्त प्रोफेसर रामचंद्र प्रसाद यादव, लोजपा (रामविलास) के पूर्व प्रवक्ता कृष्णा सिंह कल्लू सहित अन्य नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रो. रामचंद्र प्रसाद यादव ने बाद में मीडिया के समक्ष मधेपुरा से चुनाव लड़ने को खुद को तैयार बताया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा, विधानसभा प्रतिपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा ,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज, सांसद सुशील कुमार मोदी, नीरज शेखर, रामकृपाल यादव, विवेक ठाकुर, विधायक नंदकिशोर यादव, नितिन नवीन, अरुण कुमार सिन्हा, डॉ.संजीव चौरसिया, विधान परिषद सदस्य राजेंद्र गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News