20 साल में पहली बार स्टेडियम पहुंचे धोनी के पेरेंट्स: धोनी के संन्यास की अटकलें तेज; क्या आज आएगा बड़ा फैसला

8
20 साल में पहली बार स्टेडियम पहुंचे धोनी के पेरेंट्स:  धोनी के संन्यास की अटकलें तेज; क्या आज आएगा बड़ा फैसला

20 साल में पहली बार स्टेडियम पहुंचे धोनी के पेरेंट्स: धोनी के संन्यास की अटकलें तेज; क्या आज आएगा बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताने वाले कप्तान एमएस धोनी आज IPL से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। ऐसी चर्चाएं सोशल मीडिया पर चल रही हैं।

दरअसल आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच को देखने माही के पेरेंट्स स्टेडियम पहुंचे हैं। उनके साथ माही की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी हैं। इसलिए चर्चाओं को बल मिला है।

आमतौर पर साक्षी और जीवा ही स्टेडियम में नजर आते हैं, माही के पेरेंट्स स्टेडियम में स्पॉट नहीं होते हैं।

मैच के दौरान धोनी के पिता (सफेद कैप में) और उनकी मां। यह फोटो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया है। (क्रेडिट- Chennai Super Kings)

20 साल में कभी नहीं देखा कोई मैच धोनी ने 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2007 में कप्तान बनकर उन्होंने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताया। 2011 में उन्होंने भारत को वनडे वर्ल्ड कप भी जिताया। मगर इस दौरान भी उनके पिता पान सिंह और मां देवकी देवी कभी भी उन्हें देखने के लिए दुनिया के किसी भी स्टेडियम में नहीं पहुंचे। धोनी के माता-पिता का अचानक इस तरह आना, ये अटकलें लगाने के लिए काफी है कि शायद ये धोनी का आखिरी मैच हो।

चेन्नई सुपर किंग्स ने मैच में मौजूद धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा की भी फोटो पोस्ट की है। (क्रेडिट- Chennai Super Kings)

धोनी की फिटनेस को लेकर फ्लेमिंग ने दिया था बयान चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच ने धोनी की फिटनेस को लेकर लगातार 2 हार के बाद अपडेट दिया था। उन्होंने बताया कि धोनी के घुटने पहले जैसे नहीं रहे और इसी वजह से वे 10 ओवर तक लगातार भाग कर बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं। इसी कारण मुकाबले के अनुसार उनकी बैटिंग पोजिशन का फैसला किया जाता है।

धोनी चेन्नई को 5 बार चैंपियन बना चुके हैं।

IPL में सबसे ज्यादा मैच धोनी के नाम IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वह अब तक 267 मैच खेल चुके हैं। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। उन्होंने 39.13 की औसत से 5289 रन बनाए है। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने विकेटकीपिंग में 44 स्टंपिंग और 152 कैच भी लपके हैं।

IPL में 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान धोनी IPL में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा 226 मैचों में कप्तानी की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है।

धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनाया था। उसी फाइनल में उन्होंने आखिरी बार कप्तानी भी की थी। धोनी अपनी कप्तानी में टीम को 133 मैचों में जीत दिला चुके हैं। जबकि 91 में टीम को हार मिली।

———————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

CSK के कोच बोले- धोनी का घुटना-शरीर पहले जैसा नहीं:उनका 10 ओवर बैटिंग करना मुश्किल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में महेंद्र सिंह धोनी 8-9 नंबर पर बैटिंग करने उतर रहे हैं। इस पर कई क्रिकेट एक्सपर्ट सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि इतने निचले क्रम पर बल्लेबाजी का टीम को क्या फायदा है। इस सवाल पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी की बॉडी और घुटना अब वैसा नहीं है, जैसा पहले हुआ करता था। उनके लिए 10 ओवर बल्लेबाजी करना मुश्किल है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…