मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

12 साल बाद 'भूल भुलैया’ का दूसरा भाग बनाने की तैयारी

अक्षय कुमार और विद्याबालन कई फिल्मों में एक साथ दिखाई दिये है और ‘भूल भुलैया’ फिल्म में अक्षय और विद्याबालन दोनो के काम की काफी तारीफ की गई थी.

12 साल बाद 'भूल भुलैया’ का दूसरा भाग बनाने की तैयारी

अक्षय कुमार और विद्याबालन कई फिल्मों में एक साथ दिखाई दिये है और ‘भूल भुलैया’ फिल्म में अक्षय और विद्याबालन दोनो के काम की काफी तारीफ की गई थी. अब इस फिल्म का दूसरे पार्ट भी बनने जा रहा है. 12 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी चल रही है. सीक्वल के लिए निर्माताओं ने फिल्म का टाइटल रजिस्टर करा दिया है. फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने ‘भूल भुलैया’ के सीक्वल को हरी झंड़ी दे दी है. फिल्म को लेकर भूषण कुमार ने फरहाद सामजी के साथ एक आइडिया भी शेयर किया है.

विज्ञापन

बता दें कि भूषण कुमार के प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज़ ने 'भूल भुलैया' का शीर्षक दर्ज करके फिल्म बनाने की ओर अपना पहला कदम बढ़ा दिया है. फरहाद सामजी फिलहाल अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल 4 की शूटिंग में व्यस्त हैं. फरहाद इससे पहले अपने भाई साजिद के साथ एंटरटेनमेंट  और हाउसफुल 3  जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. वहीं फरहाद ने वरुण धवन और सारा अली खान की अपकमिंग मूवी कुली नंबर 1 का रीमेक भी लिखा है.

akshay Vidya

साल 2007 में आई बॉलीवुड की सुपरहिट हॉरर कॉमेडी ड्रामा 'भूल भुलैया'  दर्शकों को काफी पंसद आई है. इस फिल्म ने दर्शकों को जबरदस्त इंटरटेन किया था, साथ ही फिल्म में काम कर रहे अक्षय और विद्याबालन के एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →