2.57 अरब लागत से भर्रा में बन रहा आयुर्वेद महाविद्यालय

10
2.57 अरब लागत से भर्रा में बन रहा आयुर्वेद महाविद्यालय

2.57 अरब लागत से भर्रा में बन रहा आयुर्वेद महाविद्यालय


ऐप पर पढ़ें

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय का भर्रा स्थित निर्माणाधीन भवन का लगभग 8% कार्य पूरा हो चुका है। प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने बताया कि भर्रा में दो अरब 57 करोड़ की लागत से आयुर्वेद महाविद्यालय भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। कार्य की शुरुआत 25 नवंबर 23 से किया गया है। अब तक 8% निर्माण पर लगभग पांच करोड़ 80 लाख रुपए दिसम्बर तक व 14 करोड़ का विपत्र जनवरी तक ठेकेदार द्वारा सरकार को समर्पित किया जा चुका है। महाविद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण लगभग अंतिम चरण में है। भवनों की पाईलिंग का काम भी लगभग पूर्णता की ओर बढ़ गया है। गर्ल्स हॉस्टल व ब्वायज हॉस्टल में पायलिंग कैप का कार्य भी लगभग पूर्णता पर है।

प्राचार्य ने बताया की राज्य सरकार के आयुष विभाग द्वारा लगातार निर्माण कार्य की निगरानी की जा रही है। प्रगति रिपोर्ट पर नजर रखी जा रही है। आठ फरवरी को आयुष विभाग पटना ने निर्माण कार्य की प्रगति से संबंधित सारे आंकड़ें प्राचार्य डॉ. त्रिपाठी से मांग की। उन्होंने प्रगति से संबंधित सारे आंकड़ें विभाग को समर्पित किया। राज्य सरकार के द्वारा 150 छात्र-छात्राओं के पढ़ने के लिए पांच वर्षों तक के क्लास रूम की व्यवस्था की गई है। इसमें पांच साल में 750 छात्रों का सत्र प्रथम वर्ष से पांचवें वर्ष तक लगातार चलता रहे इसकी व्यवस्था की गई है। साथ ही 14 विषयों में स्नातकोत्तर डिग्री के छात्रों की पढ़ाई के लिए वर्ग कक्षा की व्यवस्था की गई है। प्रतिवर्ष प्रति विषय चार छात्रों के हिसाब से 56 छात्रों के लिए वन बीएचके भवन का निर्माण भी होगा।

कॉलेज कैंपस के अंदर ही सबों के लिए आवासीय व्यवस्था

प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय के बन जाने के बाद यह बेगूसराय के सबसे भव्य एवं आकर्षक सरकारी भवनों में शामिल होगा। इस निर्माण कार्य के साथ-साथ उस इलाके में सड़क, पानी व अन्य तरह की आधारभूत संरचना विकसित की जा रही है। प्राचार्य ने बताया कि राज्य सरकार के निगरानी में विभिन्न विभागों के द्वारा यह सारा कार्य बड़ी तेजी से किया जा रहा है। सभी नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों के लिए भी महाविद्यालय की बाउंड्री के अंदर ही आवासीय व्यवस्था की गई है। अधीक्षक एवं उपाधीक्षक के आवास की व्यवस्था भी अंदर में रहेगी। प्राचार्य के लिए भी बाउंड्री के अंदर ही एक आवास का निर्माण भी होगा। छात्र- छात्राओं के लिए पांच मंजिला हॉस्टल के निर्माण की व्यवस्था भी की जा रही है। प्राचार्य के बेहतर तरीके से नेतृत्व करने पर डॉ. अखिलेश जायसवाल, डॉ. जी पी शुक्ला, डॉ. श्याम किशोर प्रसाद, डॉ. किश्वर सुल्ताना, डॉ. लाल कौशल कुमार, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. रामसागर दास, डॉ. नंद कुमार सहनी, डॉ. राम नंदन साहनी, डॉ. प्रिया कुमारी, डॉ. मुन्ना कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सुल्ताना परवीन, डॉ. शंभू कुमारी, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. माधुरी कुमारी, डॉ. आरती त्रिपाठी, डॉ. इंदु कुमारी, डॉ. रोहित रंजन, डॉ. संतोष कुमार सिंह व डॉ. मनोज कुमार ने उन्हें बधाई दी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News