2 महीने में 4 बार 4 लाख में बेचा: बिहार की महिला की UP में जबरदस्ती करवाई शादी, पति की शिकायत पर 6 आरोपी अरेस्ट – Siwan News h3>
सीवान में मानव तस्करी का एक मामला सामने आया है। एक महिला को 2 महीने पहले उसी के गांव की एक लेडी ने UP में बेच दिया था। इसके बाद रविवार की शाम महिला को सीवान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से बरामद कर लिया है। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया
.
पीड़ित महिला ने बताया कि 2 महीने के अंदर मुझे 4 लाख रुपए में 3 बार UP में बेचा गया। इसके बाद चौथी बार में मेरी शादी उत्तर प्रदेश के ही एक व्यक्ति से करवा दी गई। शादी के 10 दिन बाद पुलिस ने मुझे बरामद कर लिया है। पीड़िता सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली है।
आरोपी परितोष ठाकुर। पीड़िता के पति ने इसे इस घटना का मास्टरमाइंड बताया है।
गिरफ्तार लोगों की पहचान
1. बिहार के सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली लीलावती देवी(35)
2. UP के मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के लवकेश ठाकुर(30)
3. UP के देवरिया थाना क्षेत्र के कृपाशंकर(27)
4. UP के मथुरा के जैत थाना क्षेत्र के परितोष ठाकुर(38)
5. UP के आगरा के शाहाबाद थाना क्षेत्र की लवली देवी(35)
6. UP के गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र की अनु देवी(30)
17 फरवरी को किडनैप हुई थी महिला
पीड़िता के पति मीतेश(बदला हुआ नाम) ने बताया कि 17 फरवरी 2025 को मेरी पत्नी शीतल(बदला हुआ नाम) का गांव से ही अपहरण हो गया था। उस समय मैं काम करने के लिए बाहर गया था। जब मैं देर रात वापस घर आया, तो मेरी पत्नी घर पर नहीं मिली।
पूरी रात मैंने अपने रिश्तेदार के यहां तलाश करने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद सुबह में जब मैं गांव में शीतल को ढूंढने निकला तो वो आरोपी लीलावती के घर पहुंचा। वहां लीलावती को न देख मुझे शक हुआ।
गिरफ्तार अनु देवी और लवली देवी।
लीलावती के UP जाने पर हुआ था शक
इसके बाद मैंने लीलावती के बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि मम्मी उत्तर प्रदेश काम से गई है। उन्हें आने में समय लगेगा। इस बात पर मुझे शक हुआ। शीतल अक्सर लीलावती से मिला करती थी। लीलावती मेरे घर आकर घंटों मेरी पत्नी से बात करती थी।
25 फरवरी को मैंने मैरवा थाना में लीलावती के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। शिकायत में मैंने कहा था कि लीलावती ने मेरी पत्नी का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया।
पीड़िता का पति मीतेश ने बताया कि,
25 मार्च के बाद मैंने लीलावती को कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। 5 अप्रैल को मैंने उसे धड़पकड़ कर उसे बरामद कर लिया। 6 अप्रैल को उसे गांव के मुखिया के पास बैठाया। वहां उसने सारी बात बताई। उसने अनु और लवली के बारे में बताया। इसके बाद मैंने लवली से बात की उसने मुझे धमकी देना शुरू कर दिया। उसने कहा कि लीलावती से केस उठाओ नहीं तो तुम्हारे ऊपर मथुरा से तुम्हारी पत्नी के जरिए ही केस करवा देंगे। मैंने कहा ठीक है, करवा दो। 8 अप्रैल को परितोष ठाकुर ने मुझे फोन किया। उसने कहा कि 2.5 लाख रुपए दो और अपनी पत्नी को ले जाओ। मेरी पत्नी का कोई पता नहीं बताया है। इसके बाद मैंने पुलिस को सारी जानकारी दी और फिर पुलिस के साथ हम मथुरा गए। वहां पर सारी जानकारी हमें मिली है। 10 अप्रैल को मथुरा से ही लीलावती को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में लीलावती ने कबूला की मैं उसे पैसों की लालच में उत्तर प्रदेश लेकर आई थी। वहां पर उसे 3 बार बेचा इसके बाद उसकी शादी करवा दी। मथुरा में वृजकिशोर के बेटे लवकेश ठाकुर से शीतल की शादी करवाई थी। इस काम के लिए उसे 4 लाख रुपए मिले थे।
मैरवा के SDPO चंदन कुमार ने बताया कि अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों की तस्करी की है और इसमें कौन-कौन शामिल हैं।