15 घंटे पहले लगी यात्रियों की लाइन, जब तत्काल का समय आया तो लिंक हो गया फेल – Siwan News

0
15 घंटे पहले लगी यात्रियों की लाइन, जब तत्काल का समय आया तो लिंक हो गया फेल – Siwan News

15 घंटे पहले लगी यात्रियों की लाइन, जब तत्काल का समय आया तो लिंक हो गया फेल – Siwan News

.

सीवान स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर तत्काल टिकट लेने के लिए यात्रियों की लाइन 15 घंटे पहले लगी, लेकिन जब तत्काल टिकट करने का समय आया तो लिंक फेल हो गया। स्लीपर बोगी में एक भी यात्री का तत्काल टिकट नहीं बना और यात्रियों को निराश होकर घर लौटना पड़ा। अब ऐसे यात्रियों को फिर से लाइन में लगकर टोकन लेना होगा। इसके बाद ही अगले दिन तत्काल टिकट बनवानी होगी। पीआरएस काउंटर पर एक माह पहले कृष द्वारा नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन अपडेट किया गया है। इस वजह से पहले से ही तत्काल टिकट बनाना और रिजर्वेशन टिकट बनाने में तकनीकी समस्या सामने आती है। पहले की अपेक्षा ज्यादा समय टिकट बनाने में लगता है। स्टेशन पर दो रिजर्वेशन काउंटर है। जहां पर सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक रिजर्वेशन टिकट होता है। वातानुकूलित श्रेणी के लिए सुबह 10:00 बजे और स्लीपर बोगी के लिए सुबह 11:00 बजे तत्काल टिकट होता है। तत्काल टिकट के लिए यात्री रात 8:00 बजे से ही लाइन में लगकर अपनी नंबरिंग करने लगते हैं। जो यात्री पहले लाइन में रहते हैं इस व्यक्ति को अगले दिन सुबह में सात बजे एक नंबर टोकन दिया जाता है। इसी तरह पीछे लाइन में खड़े यात्रियों को टोकन आवंटित किया जाता है और इसी टोकन के आधार पर तत्काल टिकट किया जाता है। बुधवार को भी तत्काल टिकट के लिए 20 टोकन वितरण किया गया। इसमें 10 टोकन वातानुकूलित क्लास के लिए व 10 टोकन स्लीपर श्रेणी के लिए था। लेकिन सुबह 10:05 पर नेक्स्ट जेनरेशन का लिंक फेल कर गया। हालांकि पहले भी सर्वर डाउन होने की वजह से दोनों काउंटर पर वातानुकूलित क्लास का एक-एक तत्काल टिकट ही बन सका। जबकि अन्य चार-चार यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा। जबकि स्लीपर श्रेणी के एक भी यात्री का तत्काल टिकट नहीं बना। इस तरह तत्काल टिकट के सहारे गुरुवार को यात्रा करने वाले यात्री निराश हुए। अब वे अपनी यात्रा नहीं कर पाएंगे या जनरल टिकट के सहारे यात्रा करेंगे। लिंक फेल होने की वजह से रिजर्वेशन टिकट भी नहीं बन सका। हालांकि लिंक फेल होने की वजह से छपरा और देवरिया स्टेशन पर भी तत्काल टिकट और रिजर्वेशन टिकट चार्ज प्रभावित हुआ। कारण कि इन दोनों स्टेशनों पर भी नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन अपडेट किया गया है। हालांकि जिन स्टेशनों पर नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन नहीं है, वहां पर रिजर्वेशन टिकट और तत्काल टिकट का काम पहले की तरह चलता रहा।लिंक फेल होने की वजह से यात्री और कर्मियों के बीच भी बकझक की स्थिति होती रही। यात्री कर्मियों से बार-बार सवाल करते रहे कि आखिर किस परिस्थिति में लिंक फेल हुआ है और कब तक लिंक ठीक होगा। लेकिन कर्मचारी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे। कर्मचारियों द्वारा कंट्रोल को भी जानकारी देने के बाद कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही थी कि आखिर इसे कब तक ठीक किया जा सकेगा। इस वजह से यात्रियों के साथ कर्मचारी भी परेशान रहे। नए जेनरेशन अपडेट होने की वजह से उसमें यात्रियों का नाम भरने में समय लग रहा है। इसके अलावा अन्य विवरण भरने और कैप्चा भरने के बाद ही टिकट बन पा रहा है।

रिजर्वेशन टिकट भी हुआ प्रभावित

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News