128 बैंक अकाउंट, आलीशान कोठी, चार्टर्ड प्लेन से सैर… जर्मनी से ‘मौज’ कर लौटे बिशप पीसी सिंह उगलेगा खजानों का राज h3>
128 बैंक अकाउंट, आलीशान कोठी, चार्टर्ड प्लेन से सैर… बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया के चेयरमैन बिशप पीसी सिंह का ठाठ कुछ ऐसा ही है। इसके पास अकूत संपत्तियों का भंडार मिला है। बिशप पीसी सिंह के घर से एजेंसियों को 1.65 करोड़ रुपये नगद मिले हैं। साथ ही 18 हजार डॉलर भी मिले हैं। बिशप ने ये संपत्तियां दस्तावेजों में हेराफेरी कर की है। जबलपुर में बिशप के घर पर जब छापेमारी चल रही थी कि तब वह जर्मनी में घूम रहा था। जर्मनी से लौटते ही सोमवार को उसे नागपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद कोर्ट ने उसे चार दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान ईओडब्ल्यू की टीम उससे पूछताछ करेगी। वहीं, ईसाई धर्म के एक अन्य संस्था बिशप पीसी सिंह के खिलाफ ईडी और सीबीआई जांच की मांग की है। नागपुर एयरपोर्ट पर बिशप पीसी सिंह की गिरफ्तारी सीआईएसएफ की मदद से हुई है।
आलीशान कोठी में रहता है बिशप
धोखाधड़ी और गबन के आरोपी बिशप पीसी सिंह जबलपुर में आलीशान कोठी में रहता है। उसके ठाठ देखकर लोग हैरान रहते हैं। उसका पूरा नाम बिशप प्रेमचंद्र सिंह है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। धर्म परिवर्तन कर वह ईसाई बन गया है। उसके डी कंपनी के साथ भी लिंक सामने आ रहे हैं। सीएम ने ईओडब्ल्यू को पूरे मामले की जिम्मेदारी सौंपी है। द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया जबलपुर डायोसिस कई स्कूलों का संचालन भी करता है। उस पर आरोप है कि वह चेयरमैन बनकर पद का दुरुपयोग किया है। साथ ही सोसाइटी की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं से प्राप्त होने वाली छात्रों की फीस की राशि का उपयोग धार्मिक संस्थाओं को चलाने में किया है।
128 बैंक खातों की मिली जानकारी
ईओडब्ल्यू की पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि बिशप पीसी सिंह के पास 128 बैंक खाते हैं। इसके साथ ही अलग-अलग स्वैच्छिक संस्थाओं के नाम पर भी बैंक खाते हैं। अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार 10 खातों में दो करोड़ से अधिक की एफडी है। अन्य की जांच की जा रही है। ईओडब्ल्यू की टीम को पीसी सिंह के घर से एक करोड़ 65 लाख रुपए नकद, 18 हजार यूएस डॉलर (करीब 14.35 लाख रुपए), 8 लग्जरी कारें, 32 घड़ियां और दो किलो सोना मिला था।
10 दिन से जर्मनी घूम रहा था बिशप पीसी सिंह
बिशप पीसी सिंह विदेशों में घूमने का शौकीन था। वह चार्टर्ड प्लेन से घूमने जाता था। सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर वह रईसी दिखाता था। ईओडब्ल्यू की टीम जब उसके घर पर छापेमारी कर रही थी, जब वह जर्मनी में घूम रहा था। साथ ही सोशल मीडिया पर मौज की तस्वीरें शेयर कर रहा था। चार्टर्ड प्लेन से ही वह वह नागपुर पहुंचा था। ईओडब्ल्यू यह जांच करेगी इसके पास पैसे कहां से आते थे।
आठ सितंबर को पहली बार हुई थी छापेमारी
ईओडब्ल्यू के एसपी देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि बिशप के खिलाफ अनियमितताओं की शिकायत के आधार पर आठ सितंबर को जबलपुर स्थित उनके निवास पर छापा मारा था। उन्होंने बताया कि छापे में ट्रस्ट की संस्थाओं के पट्टे में धोखाधड़ी, कर ना चुकाने जैसे कृत्य और 17 संपत्ति संबंधित दस्तावेज, 48 बैंक खाते, 1.65 करोड़ रुपये की नकदी, 18,342 अमेरिकी डॉलर और 118 पौंड का पता चला। साथ ही आठ चार पहिया वाहन बरामद हुए।
विदेशों से तो नहीं आए पैसे?
वहीं, बिशप पीसी सिंह पर धर्मांतरण के आरोप भी लग रहे हैं। ईओडब्ल्यू के अनुसार इसके बैंक खातों में विदेशी फंडिंग भी आती थी। समय-समय पर इसके बैंक खातों में विदेशों से बड़ी राशि आती थी। ईओडब्ल्यू उन संस्थाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता कर रही है कि उसने इतने बैंक अकाउंट्स क्यों खुलवाए हैं। ईओडब्ल्यू की टीम ने बैंकों को पत्र लिखकर उन अकाउंट्स के बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही ईओडब्ल्यू ने 46 बैंक अकाउंट्स को सीज कर दिए हैं।
उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News