12वीं की छात्रा बनी स्मगलर: प्रेमी संग गैंग बनाकर 50 लाख का गांजा बेचने की कोशिश, पुलिस ने धर दबोचा | 12th class student turned smuggler caught police with her lover | News 4 Social

3
12वीं की छात्रा बनी स्मगलर: प्रेमी संग गैंग बनाकर 50 लाख का गांजा बेचने की कोशिश, पुलिस ने धर दबोचा | 12th class student turned smuggler caught police with her lover | News 4 Social


12वीं की छात्रा बनी स्मगलर: प्रेमी संग गैंग बनाकर 50 लाख का गांजा बेचने की कोशिश, पुलिस ने धर दबोचा | 12th class student turned smuggler caught police with her lover | News 4 Social

प्रेमी के साथ मिलकर बनाया गैंग पकड़ी गई आरोपी शैलकुमारी पटेल (45) की 20 साल की बेटी वंदना 12वीं की छात्रा है। उसने अपने प्रेमी आशुतोष गुप्ता(23) के साथ मिलकर एक गैंग बनाया और स्मगलिंग शुरू कर दी।

ट्रेन और बस में सफर, ताकि किसी को शक न हो ट्रेन और बस में सफर के दौरान किसी को शक न हो, इसलिए महिला और लड़कियों को साथ रखते थे। ताकि लोग समझे कि फैमिली है और सूटकेस में कपड़ा आदि होंगे। लेकिन, मुखबिर की सूचना पर बबीना पुलिस और स्वॉट टीम ने बबीना के बडौरा तिराहा से 3 महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो महिलाओं की उम्र 20 और 21 साल है।

एसपी सिटी ने दी जानकारी एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को स्वॉट टीम और बबीना पुलिस बडौरा तिराहा हाईवे पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि 3 महिला समेत 5 लोग ट्रॉली बैग में अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं।

95 किलो 790 ग्राम गांजा बरामद कुछ देर बाद पांचों लोग पैदल आते हुए दिखाई दिए। चेकिंग की तो उनके 5 ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग से 95 किलो 790 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा 4 मोबाइल और 5310 रुपए बरामद हुए।

आरोपियों के नाम पुलिस ने सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र के ककरामाऊ गांव निवासी शैलकुमारी पटेल (45), उसकी बेटी वंदना (20), कन्नौज के छिबरामऊ निवासी आशुतोष गुप्ता (23), उसकी पत्नी संजना गुप्ता (21) और कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के मठिया नगला निवासी सुनील कुमार नायक बंजारा को गिरफ्तार कर लिया।

झांसी और मध्य प्रदेश में बेचना था गांजा आरोपी ये गांजा उड़ीसा से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए झांसी लाए थे। आरोपियों को झांसी के अलावा मध्य प्रदेश में गांजा की सप्लाई देनी थी। उससे पहले ही वे पकड़े गए। उनके खिलाफ बबीना थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

आरोपियों पर पहले से केस दर्ज आरोपी आशुतोष और सुनील पर पहले से केस दर्ज हैं। आशुतोष पर छिबरामऊ थाना में घर में घुसकर हत्या करने की कोशिश करना और एनडीपीएस एक्ट के तहत दो केस दर्ज हैं। जबकि सुनील पर छिबरामऊ थाना में एक केस पहले से दर्ज है।

पुलिस टीम आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में अरुण कुमार तिवारी थानाध्यक्ष, सर्वेश कुमार उपनिरीक्षक, कुलदीप पवार उपनिरीक्षक, रामकृपाल उपनिरीक्षक, शैलेश शुक्ला कांस्टेबल, पवन कुमार कांस्टेबल, दिव्या शुक्ला महिला कांस्टेबल, ज्योति महिला कांस्टेबल शामिल रहे।