11-12 मई को होगा Google I/O Event, सस्ता पिक्सेल फोन मिलने की उम्मीद, जानिए सबकुछ h3>
गूगल ने इस साल मई के लिए अपने Google I/O 2022 इवेंट की घोषणा कर दी है। डेवलपर मीट 11 मई से 12 मई तक यूनाइटेड स्टेट्स में आयोजित की जाएगी। गूगल I/O इवेंट सभी के लिए फ्री है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन 22 मार्च से गूगल I/O पेज पर शुरू होगा। यूएस स्थित टेक दिग्गज ने एक गूगल I/O पहेली भी शुरू की है। डेवलपर्स मीट को लिमिटेड दर्शकों के साथ लाइव आयोजित किया जाएगा और वर्चुअली स्ट्रीम भी किया जाएगा। इवेंट में एंट्री भी फ्री है।
अलग-अलग लैंग्वेज में मिलेगा कंटेंट
डिजिटल I/O एक्सपीरियंस के बारे में रोमांचक चीजों में से एक वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने का अवसर है। डिमांड पर और सभी की सेवा के लिए विभिन्न भाषाओं में कंटेंट प्रदान किया जाएगा। कुछ ट्रांसलेटेड कंटेंट जैसे कैप्शन वाले वीडियो इवेंट के तुरंत बाद उपलब्ध हो सकते हैं। यह भी देखें कि आपका लोकल डेवलपर कम्युनिटी क्या पेशकश कर रहा है।
ये भी पढ़ें- अलर्ट! Kashmir Files Free देखने के चक्कर में कंगाल हो रहे लोग, कर रहे ये गलती
रजिस्ट्रेशन करने पर मिलेगी ये सुविधाएं
Google I/O 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन आपको प्रासंगिक कंटेंट को सेव करने और देखने की अनुमति देता है। एक रजिस्ट्रेंट के रूप में, आप डिजिटल एक्सपीरियंस का अधिकतम लाभ उठाने के लिए एक डेवलपर प्रोफ़ाइल भी बना सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करके, आपको Google I/O, डेवलपर ईवेंट और अन्य प्रासंगिक समाचारों पर अपडेट रहने के लिए non-spammy ईमेल भी प्राप्त होंगे। यहां तक कि अगर आप रजिस्ट्रेशन नहीं करते हैं तो भी आप सेशन और कीनोट देख पाएंगे, लेकिन आप कंटेंट को सेव, रिकम्डेशन (Recommendations) प्राप्त करने, या I/O एडवेंचर में चैट करने में सक्षम नहीं होंगे।
इस साल क्या रहेगा खास?
इस साल के I/O कॉन्फ्रेंस में Android 13 को शोकेस करने की संभावना है और वह फोल्डेबल फोन और पिक्सेल वॉच की अफवाहों के बारे में डिटेल मिल सकती है। हमें Pixel 6a को गूगल के नए किफायती Android फोन के रूप में देखने की भी संभावना है।
2020 में रद्द कर दिया था इवेंट
2020 में, गूगल ने COVID-19 के कारण अपने I/O कॉम्फ्रेंस को पूरी तरह से रद्द कर दिया था। हालांकि, इसने पिछले साल इस इवेंट को केवल-ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस के रूप में आयोजित किया था।
ये भी पढ़ें- थॉमसन ने लॉन्च किए 1.5 Ton तक के चार किफायती AC, 10 साल तक मिलेगी ये सुविधा
2008 में शुरू हुआ था इवेंट
Google I/O 2008 में शुरू होने के बाद से मोबाइल और वेब ऐप बनाने वाले डेवलपर्स के बीच लोकप्रिय रहा है। हालांकि, आम जनता के लिए, पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न कंजूमर-फोकस्ड अनाउंसमेंट्स के कारण कॉन्फ्रेंस ने महत्वपूर्ण लोकप्रियता हासिल की है, जिसमें नए एंड्रॉइड फीचर्स भी शामिल हैं। पिछले साल, गूगल ने मटेरियल यू डिज़ाइन के साथ एंड्रॉइड 12 को पेश किया था। इसने नए वियर ओएस अपडेट को विकसित करने के लिए सैमसंग के साथ साझेदारी की भी घोषणा की।