11 साल में आगरा में आज रहा सबसे गर्म दिन: अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री पहुंचा, कल और बढ़ेगी गर्मी, 44 डिग्री के पार जा सकता है पारा – Agra News h3>
आगरा में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है।
आगरा में गर्मी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर में लू के थपेड़े लगने से दोपहिया वाहन पर चलना मुश्किल हो गया। पिछले 11 सालों में 24 अप्रैल की बात करें तो इस डेट को सबसे अधिक गर्मी इसी 24 अप्रैल को रही। दिन
.
वर्ष | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
2025 | 43.4 डिग्री सेल्सियस | 23.4 डिग्री सेल्सियस |
2024 | 41.0 डिग्री सेल्सियस | 24.0 डिग्री सेल्सियस |
2023 | 33.6 डिग्री सेल्सियस | 19.2 डिग्री सेल्सियस |
2022 | 41.7 डिग्री सेल्सियस | 23.6 डिग्री सेल्सियस |
2021 | 36.0 डिग्री सेल्सियस | 20.8 डिग्री सेल्सियस |
2020 | 38.6 डिग्री सेल्सियस | 22.6 डिग्री सेल्सियस |
2019 | 42.3 डिग्री सेल्सियस | 24.9 डिग्री सेल्सियस |
2018 | 39.2 डिग्री सेल्सियस | 19.2 डिग्री सेल्सियस |
2017 | 39.4 डिग्री सेल्सियस | 20.12 डिग्री सेल्सियस |
2016 | 39.6 डिग्री सेल्सियस | 19.1 डिग्री सेल्सियस |
2015 | 42.1 डिग्री सेल्सियस | 21.7 डिग्री सेल्सियस |
दिन में गर्मी अधिक होने पर अधिकांश सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति है।
तप रहे दिन, छूट रहा पसीना
दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है। 23 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस था, जोकि 24 अप्रैल को बढ़कर 43.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। पिछले 11 सालों में इस डेट का यह सबसे अधिक तापमान है। इस डेट को दूसरी बार सबसे अधिक गर्मी वर्ष 2019 को रही थी। 24 अप्रैल 2019 को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस था। इस डेट काे तीसरी बार सबसे अधिक गर्मी वर्ष 2015 को रही थी। 24 अप्रैल 2015 को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस था।
पिछले 5 दिनों की तापमान की स्थिति
डेट | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
24 अप्रैल | 43.4 डिग्री सेल्सियस | 23.4 डिग्री सेल्सियस |
23 अप्रैल | 42.0 डिग्री सेल्सियस | 21.0 डिग्री सेल्सियस |
22 अप्रैल | 42.3 डिग्री सेल्सियस | 21.1 डिग्री सेल्सियस |
21 अप्रैल | 42.5 डिग्री सेल्सियस | 26.7 डिग्री सेल्सियस |
20 अप्रैल | 40.6 डिग्री सेल्सियस | 24.4 डिग्री सेल्सियस |
गर्मी में गन्ने के जूस की डिमांड बढ़ गई है।
पूर्वानुमान: 2 दिन और हीट वेब
मौसम विभाग के अनुसार, 25 और 26 अप्रैल को भी हीट वेब रहेंगी। इन दोनों दिनों में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच सकता है। हालांकि 27 अप्रैल से मौसम में कुछ परिवर्तन हो सकता है। 27 से 30 अप्रैल तक बादल छाये रहे सकते हैं। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।
अगले 5 दिनों में तापमान का पूर्वानुमान
डेट | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
25 अप्रैल | 44 डिग्री सेल्सियस | 24 डिग्री सेल्सियस |
26 अप्रैल | 44 डिग्री सेल्सियस | 24 डिग्री सेल्सियस |
27 अप्रैल | 41 डिग्री सेल्सियस | 26 डिग्री सेल्सियस |
28 अप्रैल | 39 डिग्री सेल्सियस | 26 डिग्री सेल्सियस |
29 अप्रैल | 38 डिग्री सेल्सियस | 25 डिग्री सेल्सियस |