होली में कैसे आएंगे घर? बिहार आने वाली ट्रेनों की संख्या हुई कम, विमान कंपनियों ने किराया तीन गुना तक बढ़ाया

11
होली में कैसे आएंगे घर? बिहार आने वाली ट्रेनों की संख्या हुई कम, विमान कंपनियों ने किराया तीन गुना तक बढ़ाया

होली में कैसे आएंगे घर? बिहार आने वाली ट्रेनों की संख्या हुई कम, विमान कंपनियों ने किराया तीन गुना तक बढ़ाया


होली में बाहर से घर आने वाले बिहार के लोगों के लिए दुश्वारियां बढ़ गई हैं। तकनीकी कारणों से रेलवे ने अलग-अलग मार्गों पर ट्रेनें रद्द की हैं। जो ट्रेनें रद्द नहीं हैं, उनमें प्रतीक्षा सूची लंबी हैं। दूसरी ओर यात्रा करने वाले लोगों की लंबी कतार की वजह से पटना के विमानों का किराया आसमान छूने लगा है। पटना आने वाले विमानों का किराया दो से तीन गुना तक महंगा हो गया है। कुछ ट्रेनों का रूट बदलने से भी यात्रियों को दिक्कत हो रही है। एक मार्च से ही ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है।

होली के समय दिल्ली, मुंबई, पटना, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता व पूणे से काफी लोग बिहार आते हैं। कई ट्रेनें कोहरे को लेकर फरवरी के अंत तक रद्द हैं, इससे भी एक मार्च से लेकर होली तक ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट का टोटा होने से लोग अब नियमित ट्रेनों में तत्काल टिकटों के भरोसे हैं। रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों की घोषणा हुई हैं लेकिन घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या के लिहाज से अभी ये स्पेशल ट्रेनें अपर्याप्त हैं। तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति, संघमित्रा, लोकमान्य तिलक टर्मिनल राजेन्द्र नगर, पुणे दानापुर जैसी ट्रेनों में भारी प्रतीक्षा सूची है। इनमें एक से लेकर सात मार्च तक कोई कंफर्म टिकट नहीं है। जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है, प्रतीक्षा सूची बढ़ती ही जा रही है।

पटना में पहला विमान सुबह 7.55 पर आएगा, जारी हुआ 41 जोड़ी प्लेन का नया विंटर शेड्यूल 

चार मार्च 

मुंबई पटना रूट पर इंडिगो की शाम 5.50 बजे की फ्लाइट का किराया 16,233 रुपये पहुंच गया। चार मार्च को गो फर्स्ट की सुबह 11.20 बजे आने वाली मुंबई पटना फ्लाइट का किराया 16 हजार 812 रुपये है। चार मार्च को ही इंडिगो की दोपहर 12.55 बजे की इंडिगो की फ्लाइट का किराया 19 हजार 383 रुपये हैं।

पांच मार्च 

दिल्ली पटना इंडिगो की सुबह 6.10 बजे की फ्लाइट का किराया 7109 रुपये हो गया है। इसी दिन इंडिगो की दोपहर 1.55 बजे की फ्लाइट का किराया लगभग 75 सौ रुपये है। शाम 7.10 बजे की फ्लाइट का किराया आठ हजार के पार है जबकि शाम 6.10 बजे की इंडिगो की दिल्ली पटना फ्लाइट का किराया 9856 रुपये है। दोपहर 11.40 बजे की चेन्नई पटना फ्लाइट का किराया 9317 रुपये है।

छह मार्च

मुंबई पटना गो फर्स्ट की दोपहर 11.20 बजे की फ्लाइट का किराया 16 हजार 812 रुपये हो गया है। स्पाइस जेट का बेंगलुरु पटना का किराया 9165 रुपये पहुंच गया है।

मुंबई-पटना विमान का किराया 16 हजार पार

होली के समय विभिन्न मार्गों पर हवाई किराया काफी महंगा हो गया है। आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। मुंबई-पटना, कोलकाता-पटना, हैदराबाद पटना व अन्य रूटों पर चार से सात मार्च के बीच टिकट दो से तीन गुना तक महंगा है।

बड़ी वजह ये भी तकनीकी कारणों से कई ट्रेनें रद्द

नन इंटरलॉकिंग और आमान परिवर्तन जैसे कार्यों के कारण 28 फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द हैं। 12538 बनारस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस पिछले साल 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कोहरे को लेकर रद्द है। 15125 बनारस-पटना एक्सप्रेस, पटना-बनारस एक्सप्रेस, लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 28 फरवरी तक हफ्ते में तीन दिन रद्द है। आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस 27 फरवरी तक रद्द हैं। नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस 28 फरवरी तक हफ्ते में एक दिन रद्द है। अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 24 फरवरी को रद्द हैं। वाराणसी सिटी से दरभंगा आने वाली 15552 एक्सप्रेस 23 फरवरी को रद्द रहेगी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News