होली पर चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं होगा असर: होलिका दहन आज होली 14 मार्च को मनेगी; लखनऊ में 3776 स्थानों पर होलिका दहन, 296 नए स्थान जोड़े गए – Lucknow News

12
होली पर चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं होगा असर:  होलिका दहन आज होली 14 मार्च को मनेगी; लखनऊ में 3776 स्थानों पर होलिका दहन, 296 नए स्थान जोड़े गए – Lucknow News

होली पर चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं होगा असर: होलिका दहन आज होली 14 मार्च को मनेगी; लखनऊ में 3776 स्थानों पर होलिका दहन, 296 नए स्थान जोड़े गए – Lucknow News

फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के साथ रंगों के सबसे बड़े त्योहार होली का शुभारंभ हो रहा है। इस बार होलिका दहन 13 मार्च की रात किया जाएगा, जबकि रंगों की होली (धुलेंडी) 14 मार्च को खेली जाएगी।

.

हालांकि, इस साल 14 मार्च को चंद्र ग्रहण भी लग रहा है, लेकिन राहत की बात यह है कि यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल का प्रभाव भी मान्य नहीं होगा। लखनऊ में 3776 स्थानों पर होगा होलिका दहन, 296 नए स्थान जोड़े गए है।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त13 मार्च 2025 को शुभ मुहूर्त – रात 11:26 से 12:15 बजे तक

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार होलिका दहन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और धृति योग में होगा, जो इसे और अधिक शुभ बनाता है। वहीं, 14 मार्च को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और मीन संक्रांति का संयोग रहेगा।

चंद्र ग्रहण का साया, लेकिन भारत में असर नहीं

ग्रहण की अवधि- 14 मार्च, सुबह 9:29 से दोपहर 3:29 तक रहेगा। ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल और आनंद दुबे के अनुसार ग्रहण के दौरान चंद्रमा कन्या राशि में और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा और होली के रंगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

ग्रहण मुख्य रूप से प्रशांत महासागर, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और पश्चिमी अफ्रीका में दिखाई देगा।

लखनऊ में 3776 स्थानों पर होगा होलिका दहन

राजधानी में इस बार 3776 स्थानों पर होलिका दहन होगा। पिछले साल 3480 स्थानों पर होलिका दहन हुआ था, इस बार 296 नए स्थान जोड़े गए हैं।

शहर में 5 जोन में होलिका दहन के स्थल

  • मध्य जोन-1170 स्थान
  • दक्षिण जोन – 985 स्थान
  • उत्तरी जोन – 704 स्थान
  • पूर्वी जोन – 418 स्थान
  • पश्चिम जोन – 397 स्थान

त्योहारी जोश चरम पर, मोहल्लों-कॉलोनियों में तैयारियां पूरी

शहर में त्योहार जोश अब चरम पर है। जगह-जगह लकड़ियां, उपले और पूजन सामग्री एकत्र की जा रही हैं। कॉलोनियों, मोहल्लों और अपार्टमेंट्स में सामूहिक होलिका दहन के आयोजन हो रहे हैं।

गांवों में ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक होली की तैयारियां हो रही हैं। वहीं, कई जगहों पर रंग-बिरंगी लाइटों और सजावट से होलिका दहन स्थल को खास बनाया जा रहा है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी

  • पुलिस ने सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं
  • संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और CCTV से निगरानी
  • शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई
  • फायर ब्रिगेड की टीम अलर्ट मोड पर रहेगी
  • 5,000 पुलिसकर्मी, 75 पुलिस अधिकारी और 15 कंपनी PAC तैनात
  • जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित वर्मा ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी और एरिया डोमिनेशन का काम शुरू हो चुका है।

मीन संक्रांति का भी रहेगा विशेष महत्व

14 मार्च को सूर्य शाम 6:59 बजे कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मीन संक्रांति का विशेष धार्मिक महत्व होता है और इस दिन दान-पुण्य करने से विशेष लाभ मिलता है।”होलिका दहन के बाद रंगों की मस्ती!”13 मार्च की रात होलिका दहन के बाद, 14 मार्च को रंगोत्सव की धूम मचेगी। शहर में रंग, गुलाल और पकवानों की खुशबू से माहौल खुशनुमा होगा। मोहल्लों और सोसाइटी में सामूहिक होली का आयोजन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News