होलिका दहन की रात भाई के सामने भाई का मर्डर: 5 लोगों ने लाठी, तलवार और कुल्हाड़ी हमला बोला था, 16 साल पुराना केस – Rajasthan News h3>
चूरू जिले का एक छोटा-सा गांव सांडवा। 10 मार्च 2009 की रात गांव में जो कुछ हुआ, उसने हर किसी को दहला दिया। वो हाेलिका दहन की रात थी।
.
रात करीब 1 बजे 28 साल का युवक किसनाराम अपने बड़े भाई भंवरलाल के साथ खेत से लौट रहा था। दोनों किसान भाई गांव में सरकारी योजना का पैसा लेने आए थे।
गांव के सार्वजनिक भवन के पास पांच आदमी खड़े थे- रामेश्वर लाल, गंगाराम, सुखाराम, गोपाल और गिरधारी लाल। पांचों शराब के नशे में थे। आंखों में गुस्सा था।
जैसे ही किसनाराम और भंवरलाल वहां से गुजरे, पांचों ने उन्हें धमकाना, गालियां देना शुरू कर दिया। पुरानी रंजिश का जिक्र करने लगे। उन्हीं में से एक बोला- तू समझता है खेत तेरा है? अबकी होली पे निपट लेंगे तुझसे…
सबके हाथों में हथियार किसनाराम और भंवरलाल ने बिना जवाब दिए वहां से निकलना ही बेहतर समझा, लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई थी।
सबके हाथों में हथियार थे- बरछी, तलवार, कुल्हाड़ी और लाठियां।
अचानक हुए हमले ने भंवरलाल को संभलने का मौका नहीं दिया। (सांकेतिक तस्वीर)
दोनों कुछ समझ पाते, इससे पहले हमला हो गया। पहला वार भंवरलाल के कंधे पर हुआ। किसनाराम ने भागने की कोशिश की, मदद के लिए चिल्लाया, लेकिन देर रात होने के कारण लोग सो रहे थे।
हमलावरों ने भंवरलाल पर लगातार वार किए थे। सिर, पीठ, पैर, हाथ, हर जगह पर। एक लाठी सिर पर लगी और वह वहीं गिर गया। भंवरलाल का शरीर खून से लथपथ था। हमलावर चले गए।
ज्यादा खून बहने से मौत हमलावरों के जाने के बाद किसनाराम जैसे-तैसे उसे खींचते हुए गांव से बाहर ले गया। किसी तरह गाड़ी का इंतजाम करके बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया। खून ज्यादा बहने के कारण भंवरलाल को बचाया नहीं जा सका। सुबह तक भंवरलाल की हत्या की खबर गांव में फैल गई।
भाई का शव लेकर हॉस्पिटल से लौटते हुए किसनाराम का चेहरा बेजान था। आंखों में आंसू थे और था एक सवाल- ये क्यों हुआ? मेरे भाई ने किसी का क्या बिगाड़ा था?
सवाल : क्या थी हत्या की वजह पुलिस में पांच लोगों रामेश्वर लाल, गंगाराम, सुखाराम, गोपाल, गिरधारी लाल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की।
11 मार्च को गंगाराम और 17 मार्च को सुखाराम को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जांच चलती रही। गांव के लोग चुप थे। कोई कुछ नहीं बोल रहा था। लेकिन हर दिमाग में एक ही सवाल था- क्या थी हत्या की वजह…?
कल राजस्थान क्राइम फाइल्स पार्ट-2 में पढ़िए आगे की कहानी…
