हिमाचल में 4 जगह बादल फटा, 323 सड़कें बंद: दिल्ली में तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भरा; UP के लखनऊ में सभी स्कूल बंद

1
हिमाचल में 4 जगह बादल फटा, 323 सड़कें बंद:  दिल्ली में तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भरा; UP के लखनऊ में सभी स्कूल बंद

हिमाचल में 4 जगह बादल फटा, 323 सड़कें बंद: दिल्ली में तेज बारिश से कई इलाकों में पानी भरा; UP के लखनऊ में सभी स्कूल बंद

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Rainfall LIVE Update; Bihar Himachal | Uttarakhand Flood Mumbai Rajasthan Delhi MP Rain Alert

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और शिमला में बुधवार शाम 4 जगह बादल फटा। कुल्लू के श्रीखंड और तीर्थन वैली, शिमला जिला के फाचा के नांटी गांव और काशापाठ में बादल फटने के बाद नदी-नालों में बाढ आ गई। नांटी में बादल फटने के बाद गानवी का आधा बाजार जलमग्न हो गया।

श्रीखंड और काशापाठ में बादल फटने से कुर्पण व नोगली खड्ड में फ्लड आ गया। निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारे नहीं जाने की कहा गया है। कुर्पण खड्ड के रौद्र रूप को देखते हुए बागीपुल बाजार को खाली कराया गया। कुल्लू की तीर्थन घाटी में बादल फटने के बाद 3 गाड़ियां और 3 टैम्परेरी शेड बह गए। यहां एक पुल भी टूट गया।

इधर, बिहार में बारिश का दौर जारी है। बुधवार को पटना, हाजीपुर, गोपालगंज समेत 14 जिलों में सुबह से तेज बारिश हुई। पटना के कई इलाकों में पानी भर गया। लखीसराय में तेज हवा की वजह से बाढ़ के पानी में नाव पलट गई। नाव पर सवार लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। घटना बड़हिया प्रखंड के महरामचक गांव की है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

मौसम विभाग ने गुरुवार को तेलंगाना में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, UP-MP समेत 11 राज्यों में ऑरेंज और राजस्थान-बिहार समेत 21 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है।

देशभर में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें…

हिमाचल के कुल्लू के श्रीखंड में बुधवार को बादल फटने के बाद बाढ़ आ गई।

हिमाचल के लाहौल स्पीति में बुधवार को नाले में बाढ़ आ गई।

शिमला के कार्ट रोड पर बुधवार को पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया।

बिहार के लखीसराय में बुधवार को बाढ़ के पानी में नाव पलट गई। नाव पर सवार लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी।

देशभर में बुधवार को बारिश का डेटा मैप से देखें..

देशभर के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 3 दिन मौसम खराब, पानीपत-अंबाला समेत 9 जिलों में बारिश का अलर्ट

हरियाणा में लगातार 3 दिन बारिश के आसार हैं। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे तक जीटी रोड बेल्ट के सभी जिलों में तेज बारिश का फ्लैश अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: धमतरी-कांकेर समेत 16 जिलों में अलर्ट, अब तक 62 फीसदी कम बरसा पानी

छत्तीसगढ़ के दक्षिण हिस्से यानी बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश कि चेतावनी है। मौसम विभाग ने आज बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, धमतरी, कांकेर इन पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है। आंधी चल सकती है। भारी बारिश हो सकती है।

वहीं कोंडागांव, सुकमा, बस्तर, गरियाबंद, बालोद, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, रायगढ़, मुंगेली इन 11 जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने, आंधी चलने और भारी बारिश का यलो अलर्ट है। बाकी जिलों में बिजली गिरने, बादल गरजने, आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार: पटना समेत 26 जिलों में अलर्ट, फरक्का बैराज के सभी 109 गेट खुले

बिहार में उत्तर-पश्चिम मानसून काफी मजबूत है, जिसके चलते पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। पटना समेत कई जिलों में आज भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जिलों में तेज हवा के साथ आंधी-बारिश की संभावना है। गंगा और कोसी में बढ़े जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण फरक्का बैराज के सभी 109 फाटक खोल दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

55 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: 12वीं तक स्कूल बंद; 11 जिलों में बाढ़, 500 गांव डूबे

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश जारी है। लखनऊ में देर शाम से रुक-रुककर बारिश हो रही है। इसके चलते आज 12वीं तक के स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है। विधानसभा कैंपस में पानी भर गया। नगर निगम का पूरा अमला पानी निकालने में जुटा रहा। अलीगंज में 15 फीट सड़क धंस गई।

मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी प्रयागराज, गोरखपुर, बस्ती, जालौन समेत 10 से अधिक जिलों में जोरदार बारिश हुई। पढ़ें पूरी खबर…

02:33 AM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

एमपी में बुधवार को बारिश का दौर जारी रहा। शाम तक 17 जिलों में बारिश हुई। बैतूल और बालाघाट के मलाजखंड में पौन इंच पानी गिर गया। इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, श्योपुर और शिवपुरी में अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

मध्यप्रदेश की औसत बारिश 37 इंच है जबकि इस सीजन में अब तक 29.9 इंच पानी गिर चुका है, जो कोटे का 81 प्रतिशत है। अब बारिश का आंकड़ा कोटे से सिर्फ 7.1 इंच दूर है। पढ़ें पूरी खबर…

02:29 AM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

आज देशभर में राज्यों में बारिश का हाल

02:27 AM14 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

13 अगस्त को देश के प्रमुख शहरों में बारिश का डेटा…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News