Advertising
<

हार्डीज वर्ल्ड के सामने फोर लेन आरओबी को 6 लेन करने, एलिवेटेड रोड पर क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश – Ludhiana News

4
हार्डीज वर्ल्ड के सामने फोर लेन आरओबी को 6 लेन करने, एलिवेटेड रोड पर क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश – Ludhiana News

हार्डीज वर्ल्ड के सामने फोर लेन आरओबी को 6 लेन करने, एलिवेटेड रोड पर क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश – Ludhiana News


NEWS4SOCIALन्यूज | लुधियाना डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने मंगलवार को जिले में चल रहे सड़क बुनियादी ढांचे के विभिन्न प्रोजेक्टों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और ट्रैफिक व्यवस्था व सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। डीसी हिमांशु जैन ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) तथा पंजाब सड़क सुरक्षा परिषद के सदस्य राहुल वर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख हाईवे और चौराहों का जायजा लिया। उन्होंने एनएचएआई की प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रियांका मीना को जालंधर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाडोवाल पुलिस स्टेशन के सामने बने खतरनाक ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए तुरंत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मौजूदा मीडियन के कारण लुधियाना-जालंधर से आने वाले वाहनों और हंबड़ां की ओर से आने वाले वाहनों के बीच टकराव की स्थिति बनती है, जिससे अक्सर हादसे और ट्रैफिक जाम लग जाता है। गौर हो कि दैनिक NEWS4SOCIALने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया था। इस पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रियांका मीना ने भरोसा दिलाया कि हार्डी वर्ल्ड के सामने बने चार लेन रेलवे ओवरब्रिज को छह लेन करने और एक व्हीकल अंडरपास (वीयूपी) बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी। दुर्घटनाओं को कम करने के लिए वहां रबर ब्रेकर (स्पीड हंप) लगाने के निर्देश भी दिए गए। डीसी ने एनएचएआई के अधिकार क्षेत्र में आने वाली जालंधर-लुधियाना-दिल् ली रोड की सर्विस लेनों से सभी अवैध कब्जे तुरंत हटाने के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि इन कब्जों के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के अभियान में प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा डीसी ने हाईवे के दोनों ओर खाली पड़ी जमीन पर हरित पट्टियां विकसित करने की योजना बनाने के निर्देश दिए, ताकि पर्यावरण और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिल सके। प्रियांका मीना ने बताया कि सर्विस लेनों पर सीमेंट कंक्रीट (सीसी) फ्लोरिंग के लिए लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट का टेंडर जल्द जारी किया जाएगा। साथ ही मानसून के दौरान जलभराव से बचने के लिए ड्रेनेज सिस्टम में सुधार का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। सड़कों व हाईवे प्रोजेक्टों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से चर्चा करते डीसी हिमांशु जैन। डीसी हिमांशु जैन ने एनएचएआई को लुधियाना-फिरोजपुर एलिवेटेड हाईवे पर सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कंक्रीट क्रैश बैरियर लगाने हेतु विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए। गौर हो कि क्रैश बरियर न होने से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर दैनिक NEWS4SOCIALने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिले के सभी प्रवेश और निकास मार्गों को यात्रियों के लिए सुगम और सुरक्षित बनाया जाना चाहिए। उन्होंने ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गलाडा) और सिंचाई विभाग को साइकिल वैली के सामने लगभग तीन किलोमीटर लंबे बाईपास का प्रस्ताव तैयार करने के लिए भी कहा। यह बाईपास चंडीगढ़ रोड को सीधे दिल्ली जीटी रोड से जोड़ेगा, जिससे भारी और व्यावसायिक वाहनों को जमालपुर, सेक्टर-32 और समराला चौक जैसे शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाहर मोड़ा जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान कोहाड़ा चौक की ट्रैफिक समस्या की भी समीक्षा की गई। राहों रोड प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए डीसी ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य में बाधा बन रहे सभी बिजली के खंभों को तुरंत हटाया जाए, ताकि पीडब्ल्यूडी बिना देरी के निर्माण कार्य शुरू कर सके। डीसी हिमांशु जैन ने कहा कि यह निरीक्षण सड़क सुरक्षा को मजबूत करने, ब्लैक स्पॉट कम करने, हाईवे पर ट्रैफिक जाम घटाने और विभागों के बेहतर तालमेल के जरिए लुधियाना के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News