हाथियों की मौत में सस्पेंड अफसर बहाल, पोस्टिंग मिली: CF और ACF हुए थे सस्पेंड, वन विभाग ने जारी की 20 आईएफएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट – Bhopal News

2
हाथियों की मौत में सस्पेंड अफसर बहाल, पोस्टिंग मिली:  CF और ACF हुए थे सस्पेंड, वन विभाग ने जारी की 20 आईएफएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट – Bhopal News

हाथियों की मौत में सस्पेंड अफसर बहाल, पोस्टिंग मिली: CF और ACF हुए थे सस्पेंड, वन विभाग ने जारी की 20 आईएफएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट – Bhopal News

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत के मामले में सस्पेंड अफसरों वन संरक्षक गौरव चौधरी और सहायक वन संरक्षक फत्ते सिंह निनामा को वन विभाग ने बहाल कर दिया है। इन अफसरों को नई पदस्थापना देने के आदेश भी जारी किए गए हैं। वन विभाग ने म

.

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दस जंगली हाथियों की मौत के मामले में 2010 बैच के आईएफएस अफसर और तत्कालीन वन संरक्षक और क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व गौरव चौधरी को तीन नवम्बर 2024 को सस्पेंड किया गया था। इसके बाद 23 दिसम्बर 2024 को रिव्यू समिति की बैठक हुई। समिति ने जांच होने तक या फिर एक मई 2025 तक निलंबन जारी रखने का निर्णय लिया। इसके बाद 12 मार्च 2025 को फिर रिव्यू कमेटी की बैठक हुई जिसमें यह तय हुआ कि जांच की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी होने के कारण चौधरी अब जांच प्रभावित नहीं कर सकते हैं। इसके चलते उन्हें पदस्थापना देने का निर्णय लिया गया और अब उन्हें वन संरक्षक बालाघाट सर्कल पदस्थ किया गया है।

फत्ते सिंह निनामा को भी मिली पोस्टिंग

वन विभाग के सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में 10 जंगली हाथियों की मौत के बाद मामले की जांच में समय पर सक्षम लीडरशिप नहीं निभाने के चलते तथा अधिकांश कार्यवाही अधीनस्थों पर छोड़ने के चलते सहायक वन संरक्षक और उप वन मंडल अधिकारी पनपथा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व फत्ते सिंह निनामा को सस्पेंड कर दिया गया था। निनामा को 3 नवम्बर को सस्पेंड करने के बाद उनका मुख्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख कार्यालय भोपाल किया गया था। आदेश में कहा गया है कि इस मामले में प्रस्तुत अभ्यावेदन पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख के अभिमत के अनुसार सभी प्रकार की प्रारंभिक जांच पूरी की जा चुकी है और निनामा के किसी तरह से जांच प्रभावित करने की स्थिति नहीं है। इसलिए निनामा को निलंबन से बहाल कर उन्हें उप वन मंडलाधिकारी शाजापुर सामान्य वन मंडल पदस्थ किया गया है। निनामा के विरुद्ध विभागीय जांच चलती रहेगी।

इन वन अधिकारियों के हुए तबादले

  • एचयू खान, पीसीसीएफ उत्पादन को पीसीसीएफ और मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैम्पा मुख्यालय पदस्थ किया गया है।
  • बालाघाट सर्कल के मुख्य वन संरक्षक अरविन्द प्रताप सिंह को मुख्य वन संरक्षक ग्वालियर सर्कल पदस्थ किया गया है।
  • रिपुदमन सिंह भदौरिया, वन संरक्षक कार्यालय, वन बल प्रमुख को वन संरक्षक सागर बनाया गया है।
  • क्षितिज कुमार, ओएसडी वन विभाग को वनमंडल अधिकारी कार्य आयोजना भोपाल और अतिरिक्त प्रभार ओएसडी वन विभाग।
  • प्रियांशी सिंह, उप संचालक, माधव राष्ट्रीय उद्यान, शिवपुरी को वनमंडल अधिकारी, कार्य आयोजना इंदौर पदस्थ किया गया है।
  • लवित भारती वनमंडल अधिकारी नरसिंहपुर वनमंडल को वन मंडल अधिकारी कार्य आयोजना शहडोल पदस्थ किए गए हैं।
  • प्रीता एसएम वनमंडल अधिकारी मंडला (उत्पादन) को वनमंडल अधिकारी पूर्व मंडला वनमंडल पदस्थ किया गया है।
  • विनय कुमार वनमंडल अधिकारी रायसेन उप वन संरक्षक और संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल पदस्थ किए गए हैं।
  • ऋषभा नेताम को वनमंडल अधिकारी पूर्व मंडला से उप संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम पदस्थ किया गया है।
  • प्रतिभा शुक्ला को उप वन संरक्षक मप्र राज्य वन विकास निगम से वनमंडल अधिकारी रायसेन पदस्थ किया गया है।
  • मीना अवधेश कुमार शिवकुमार को उप वन संरक्षक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल से सामाजिक वानिकी सर्कल ग्वालियर पदस्थ किया गया है।
  • पूजा नागले उप संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम को वन मंडलाधिकारी उत्पादन मंडला बनाया गया है।
  • कल्पना तिवारी उप वन मंडलाधिकारी पवई दक्षिण पन्ना वनमंडल को वन मंडलाधिकारी नरसिंहपुर वनमंडल पदस्थ किया गया है।
  • एक अन्य आदेश में भूरा गायकवाड़ प्रभारी सहायक वन संरक्षक चंबल अभयारण्य को उप वनमंडल अधिकारी पनपथा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया पदस्थ किया गया है।
  • स्वामी कार्तिक नायक उप वनमंडल अधिकारी छतरपुर से उप वनमंडल अधिकारी बिजावर छतरपुर पदस्थ किए गए हैं।
  • नरेश चंद्र पाटीदार, सहायक वन संरक्षक, सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व से उप वनमंडल अधिकारी, छतरपुर सामान्य वनमंडल पदस्थ किए गए हैं।
  • निकुंज पांडेय, अधीक्षक, सोन घड़ियाल संजय टाइगर रिजर्व, सीधी से उप वनमंडल अधिकारी ओबेदुल्लागंज रायसेन पदस्थ किए गए हैं।
  • पुष्पेंद्र धाकड़, उप वन मंडलाधिकारी ओबेदुल्लागंज से सहायक वन संरक्षक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम पदस्थ किए गए हैं।
  • जीपी कुदारे, उप वनमंडल अधिकारी, डिंडोरी उत्पादन से सहायक वन संरक्षक कार्यालय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख पदस्थ किए गए हैं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News