हाईकोर्ट जज बोले- पंजाब को जकड़ चुकी नशे की महामारी: मानसा में नशे के लिए बच्चा बेचने पर चताई चिंता, कस्टडी रिपोर्ट तलब – Chandigarh News

0
हाईकोर्ट जज बोले- पंजाब को जकड़ चुकी नशे की महामारी:  मानसा में नशे के लिए बच्चा बेचने पर चताई चिंता, कस्टडी रिपोर्ट तलब – Chandigarh News

हाईकोर्ट जज बोले- पंजाब को जकड़ चुकी नशे की महामारी: मानसा में नशे के लिए बच्चा बेचने पर चताई चिंता, कस्टडी रिपोर्ट तलब – Chandigarh News

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बच्चा चोरी पर दिए निर्देश।

मानसा में नशे के लिए बच्चे को बेचने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस पर सुनवाई के दौरान पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार से उस पांच महीने के बच्चे की वर्तमान कस्टडी और कल्याण की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, ज

.

हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के इस तर्क पर गंभीर चिंता जताई कि यह घटना कोई इत्तफाक नहीं, बल्कि पंजाब को जकड़ चुकी नशे की महामारी का भयावह उदाहरण है, जिसने “राज्य के नैतिक, सामाजिक और आर्थिक ढांचे को खोखला कर दिया है।” यह जनहित याचिका सेवानिवृत्त बाक्सिंग कोच और सामाजिक कार्यकर्ता लाभ सिंह द्वारा दायर की गई थी।

बच्चा जिसे नशे के लिए बेचा गया था।

सिलसिलेवार पढ़ें याचिका में क्या मांग की गई…

  • नशे के खिलाफ सरकार को सख्त निर्देश देने की मांगः याचिका में राज्य सरकार को नशा मुक्ति के लिए कठोर और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश देने की मांग की गई।
  • कोर्ट ने विस्तृत रिपोर्ट देने को कहाः कोर्ट ने राज्य को निर्देश दिया कि वह बच्चे के सेहत, सुरक्षा और देखभाल संबंधी सभी पहलुओं पर विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करें।
  • मानसा में बेचा गया था बच्चाः याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि मानसा जिले के बरेटा थाने में 25 अक्टूबर को दर्ज एफआईआर में स्पष्ट है कि दंपती ने अपने नशे की जरूरत पूरी करने के लिए ही शिशु को बेच दिया।
  • माता-पिता के पुनर्वास की मांगः याचिका में आग्रह किया गया कि बच्चे को “मां की गोद और उसके दूध का अधिकार” किसी भी सूरत में छिना न जाए, और उसके साथ-साथ माता-पिता के पुनर्वास की भी ठोस व्यवस्था हो।
  • संवैधानिक अधिकार की नहीं हुई रक्षाः याचिका में लगातार प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट 26 अक्टूबर का हवाला भी दिया गया। याचिकाकर्ता ने कहा कि नारेबाजी, विशेष अभियान और सरकार के दावों के बावजूद, प्रशासन नागरिकों के जीवन और गरिमा के संवैधानिक अधिकार (अनुच्छेद 21) की रक्षा करने में विफल रहा है।
  • पंजाब में बढ़ा नशाः याचिका में यह भी कहा गया कि राज्य की नाकामी के कारण नशाखोरी और तस्करी का ऐसा माहौल बना जिसमें शिशु को बेचने जैसी चरम घटनाएं होने लगी हैं। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू पर आधारित बेंच ने सरकार से इस मामले में जवाब तलब करते हुए शिशु की कस्टडी व मामले पर स्टेटस रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी।

मानसा में बच्चा बेचने की घटना के बाद गिरफ्तार आरोपी

यह है बच्चा बेचने का पूरा मामला

  • पंजाब के मानसा में स्टेट लेवल की एक महिला पहलवान ने नशे के लिए अपना 5 माह का बच्चा बेच दिया था। उसने बच्चा उन्हीं लोगों को बेचा, जिनसे वह और उसका पति नशा खरीदते थे। आरोपी दंपती गुरमन कौर व संदीप सिंह पहले हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया में रहते थे। इन्होंने रतिया में 5 लाख में सौदा किया। यहां सफल नहीं हुए।
  • इसके बाद दोनों पंजाब के मानसा जिले के अकबरपुर कुदाल गांव में रहने लगे। यहां एक महीने पहले अपने बेटे को 1.80 लाख रुपए में बुढलाडा के संजू व उसकी पत्नी आरती को बेच दिया।
  • महिला पहलवान की बहन का कहना है कि संदीप ने ही उसकी बहन गुरमन को नशे के दलदल में फंसाया। बच्चा बेचकर मिले करीब पौने 2 लाख रुपए भी नशे में ही उड़ा दिए।
  • महिला पहलवान की चेतना जागी तो उसने पुलिस थाने में शिकायत देकर बच्चा वापस दिलाने की गुहार लगाई तो पुलिस ने बच्चा बेचने और खरीदने वालों पर केस दर्ज कर लिया है। रविवार की शाम को पुलिस ने आरोपी माता-पिता और बच्चा खरीदने वाले को गिरफ्तार कर लिया था।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News