हल्की वर्षा में ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जलजमाव से परेशानी

2
हल्की वर्षा में ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जलजमाव से परेशानी

हल्की वर्षा में ही शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जलजमाव से परेशानी

लीड… समीप मुख्य सड़क पर जलजमाव का एक नजारा। बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मंगलवार की सुबह वर्षा होने के बाद

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायTue, 8 Oct 2024 02:03 PM
share Share

बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मंगलवार की सुबह वर्षा होने के बाद नगर निगम के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलजामाव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी। यहां तक कि कई घरों में वर्षा का पानी भी घुस गया। लोहियानगर, स्टेशन रोड, तिलकनगर, विश्वनाथनगर, कॉलेजिएट रोड, नाला रोड, चाणक्यनगर, विष्णुपुर, बीएम होस्पिटल रोड, अशोकनगर पोखरिया आदि जगहों पर भी जलजमाव की स्थिति बनी रही। हालांकि आधा से एक घंटा बाद स्थिति सामान्य होने लगी। सबसे खराब स्थिति नगर निगम के वार्ड-25 बाघी चौक का है। मुख्य सड़क पर जलजमाव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षा पानी के साथ ही नाले में जमा गंदा पानी भी मुख्य सड़क से बहने लगा है। इस दौरान कई घरों में पानी घुस गया। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जमा पानी के बीच लोगों को आना जना हो रहा है। सड़क पर कहां कितना पानी है व कहां गड्ढा है यह पता करना मुश्किल हो रहा है। खासकर बाइक सवार व साइकिल सवार लोग गिरकर जख्मी हो रहे हैं। बाघी चौक के समीप मुख्य सड़क पर जलजमाव ने नगर निगम के दावे की पोल खोल दी है। जबकि नाले की साफ-सफाई, उड़ाही से लेकर अन्य मद में हर माह लाखो रुपये खर्च हो रहे हैं। शांति साह चौक से आनंदपुर होते हुए पनहास तक एसएच-55 को जोड़ने वाली यह सड़क वार्ड-25, वार्ड-26 व वार्ड-29 का जंक्शन रोड कहलाता है। इस सड़क पर जलजमाव होने के कारण करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित हो रहा है। मोहल्लेवासियों में सेवक साह, आशीष कुमार सिन्हा, चंद्रशेखर पासवान, सुरेश पासवान, रामनाथ पासवान, लखन साह आदि ने बताया कि नगर निगम प्रशासन का इस सड़क पर जलजमाव को लेकर ध्यान नहीं है। सिर्फ टैक्स लेने के लिए नोटिस करता है। कर्मचारी को भेजा जाता है। वर्षा का पानी जमा होने के बाद जबतक यह पानी सड़ नहीं जाएगा तबतक नगर निगम का ध्यान नहीं जाएगा। वर्तमान में बाघी चौक से पूरब एक करीब 200 मीटर तक सड़क जलजमाव होने के बाद मोहल्लेवासी सड़े हुए पानी के बीच कैसे नारकीय जिंदगी जीने को विवश होना होगा। मोहल्लेवासियों ने बताया कि वर्षा के दिन स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क पर एक से दो फूट पानी जमा हो जाता है। कहीं से भी पानी निकासी नहीं हो रहा है। उत्तर की दिशा में पीसीसी सड़क बनने के बाद पानी का निकासी बंद हो गया है। नगर निगम का एक गंगिया नाला है। वह अतिक्रमण का शिकार है। कहती हैं पार्षद वर्षा होते ही बाघी चौक के समीप से लेकर पूरब 200 मीटर तक जलजमाव हो जाता है। आगे आनंदपुर के समीप भी जलजमाव हो जाता है। दो दिन पहले ही नगर निगम की ओर से सड़क पर जमा पानी को पंप सेट से हटाया गया था। आज वर्षा हुई है। सोमवार से दोबारा पंपसेट से पानी बाहर फेंका जाएगा। जलजमाव के स्थानीय समाधान के लिए नगर आयुक्त व मुख्य पार्षद को अवगत कराया गया है। मीना देवी, वार्ड पार्षद वार्ड-25

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News