हरियाणा सरकार ने 17 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए उठाए जाएंगे सख्त कदम

139
हरियाणा सरकार ने 17 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए उठाए जाएंगे सख्त कदम


हरियाणा सरकार ने 17 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए उठाए जाएंगे सख्त कदम

देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। वायरस की चेन तोड़ने के लिए कई राज्यों ने पूर्ण लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई हुई हैं। इसी बीच हरियामा सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया है। राज्य सरकार का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जल्द और कड़े कदमों की घोषणा की जाएगी।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने रविवार को कहा, ‘सुरक्षित हरियाणा (लॉकडाउन) 10 मई से बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है। हरियाणा में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। जल्द ही विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा।’ बता दें कि इससे पहले सरकार ने 3 मई से 10 मई तक लॉकडाउन की घोषणा की थी।

 

 

एक दिन में मिले 13,548 नए मामले
लॉकडाउन के दौरान टीकाकरण केंद्र, बैंक और आवश्यक सेवाओं का संचालन जारी था। राज्या में रविवार को कोरोना के 13,548 नए मामले सामने आए हैं। इसी अवधि के दौरान 12,639 लोग वायरस से उबरे हैं। वहीं 151 मरीजों की मौत हुई है। हरियाणा में कुल मामले बढ़कर 6,15,897 पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा सक्रिय मामलों की संख्या 1,16,867 है।

दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन
हरियाणा से सटी राजधानी दिल्ली में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा भी निलंबित रहेंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया कि दिल्ली में लॉकडाउन 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा सेवाएं निलंबित रहेंगी। सीएम ने बताया कि इस लॉकडाउन में सख्ती रहेगी। उन्होंने कहा कि अभी ढिलाई देने का समय नही। अगर दिया तो फिर हालात खराब होंगे। इसलिए लॉकडाउन अगले सप्ताह तक के लिए बढ़ाया जा रहा है।

कई राज्यों में लागू है लॉकडाउन
कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, असम, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने वीकेंड लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू जैसे उपायों को अपनाया हुआ है। साथ ही कई तरह की पाबंदियां लगाई हैं। वहीं जिन राज्यों ने लॉकडाउन नहीं लगाया है उन्होंने अपने यहां लॉकडाउन जैसी सख्ती लगाई हुई है ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके।





Source link