हरियाणा में बारिश-ओलावृष्टि, बिल्डिंग का हिस्सा गिरा: हिसार समेत 6 जिलों में स्कूलों का टाइम बदला; पंजाब-चंडीगढ़ में बारिश, ओले भी गिरे – Bhiwani News h3>
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बारिश के साथ गिरे ओले, तेज हवाओं के कारण अंबाला में गिरा बिल्डिंग का हिस्सा और कैथल में सड़क पर गिरा पेड़।
हरियाणा और पंजाब में बुधवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई। हरियाणा में कुरुक्षेत्र और करनाल में ओले गिरे तो पंजाब में मोहाली, नंगल और खन्ना में ओले गिरे।
.
फरीदाबाद, सोनीपत, अंबाला, करनाल, कैथल, पंचकूला और यमुनानगर के अलावा चंडीगढ़ में भी तेज बारिश हुई। हिसार, झज्जर, भिवानी, नूंह, फतेहाबाद, पानीपत और गुरुग्राम में आंधी चली। पानीपत में तो आंधी के कारण काफी नुकसान देखने को मिला। अंबाला में आंधी के ही कारण एक बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया, तो कैथल में सड़क पर पेड़ गिर गया।
कैथल के पुंडरी में तेज हवाओं के कारण एक बीएसएनएल का टावर घर के ऊपर गिर गया।
वहीं, हरियाणा में आज ही गर्मी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ा है। सिरसा में इस सीजन पहली बार तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर में 12 जिलों, सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में लू भी चली।
इस वजह से 6 जिलों के स्कूलों में टाइमिंग बदल दी गई है। इसके बाद अब अन्य जिलों में भी स्कूलों के समय में बदलाव की संभावना है।
- हिसार और चरखी दादरी में पहली से 5वीं क्लास तक स्कूलों का टाइम बदला गया है। ये स्कूल अब 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही होगा। हालांकि अध्यापकों का समय सुबह 7 से दोपहर डेढ़ बजे तक रहेगा ताकि बच्चों को गर्मी से बचाने के साथ स्कूलों का कामकाज भी चलता रहे।
- सिरसा, फतेहाबाद और रेवाड़ी में पहली से 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल अब सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगे।
- महेंद्रगढ़ में एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक लगेंगे।
हरियाणा और पंजाब के मौसम की PHOTOS…
करनाल में तेज बारिश के बीच कड़कती आसमानी बिजली।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ओले हथेली में पकड़कर दिखाता युवक।
पंजाब के खन्ना में बारिश के साथ गिरे ओले।
कैथल के पुंडरी में तेज हवाओं के कारण BSNL का टावर घर पर गिर गया।
फतेहाबाद में चली धूल भरी आंधी।
पंजाब के मोहाली में तेज बारिश हुई।
अंबाला में सड़क पर गिरे पेड़ के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा।
गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, सबसे गर्म जिला रहा सिरसा बुधवार दोपहर बाद भले ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली हो लेकिन दोपहर के समय भीषण गर्मी महसूस की गई। बुधवार को गर्मी ने इस साल का रिकार्ड तोड़ दिया। सिरसा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस गर्मी के सीजन में पहली बार हरियाणा के अंदर किसी जिले का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। वहीं बीते 24 घंटे में सिरसा के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
4 दिन बारिश की संभावना हरियाणा में 21, 23, 24 और 25 मई को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 26 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ तेज हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।
हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग पढ़ें…
