हरियाणा में पंजाब कांग्रेस नेता, ड्राइवर की मौत: KMP पर डिफेंडर गाड़ी का पंक्चर लगवाने उतरे, ट्रक ने कुचला; दिल्ली से लौट रहे थे, गनमैन घायल – Sonipat News h3>
पंजाब के कांग्रेस नेता खुशबाज जिटाना और उनके ड्राइवर परमिंदर की मौत हो गई। हादसा ट्रक से हुआ, जिसकी टक्कर से कांग्रेस नेता की डिफेंडर गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। खुशबाज जिटाना की फाइल फोटो।
हरियाणा के सोनीपत में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में पंजाब के कांग्रेस नेता खुशबाज जिटाना और उनकी डिफेंडर गाड़ी के ड्राइवर परमिंदर की मौत हो गई, जबकि उनका गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब नेता दिल्ली से अप
.
रास्ते में गाड़ी का टायर पंक्चर होने के कारण वाहन को सड़क किनारे रोका गया था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कांग्रेस नेता की गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में नेता और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।
देर रात सोनीपत के नागरिक अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। सीएमओ डॉ ज्योत्स्ना और डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद रही। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद लुधियाना अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी मौजूद रहे। सोनीपत की पुलिस कमिश्नर ममता सिंह ने भी सिविल अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार, खुशबाज जिटाना ने साल 2022 में तलवंडी साबो विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। 35260 वोट के साथ वे दूसरे नंबर पर रहे थे। आम आदमी पार्टी की प्रोफेसर बलजिंदर कौर ने चुनाव में जीत दर्ज की थी।
सोनीपत में हुए हादसे के कुछ PHOTOS….
हादसे में घायल गनमैन और पंक्चर मिस्त्री को सोनीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सोनीपत सिविल अस्पताल में हादसे की जानकारी लेते पुलिसकर्मी।
घायल गनमैन की हालत गंभीर देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
सोनीपत की पुलिस कमिश्नर ममता सिंह भी सिविल अस्पताल पहुंची है। इस दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद लुधियाना अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी मौजूद रहे।
यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा…
- दिल्ली से लौट रहे थे, केएमपी पर शाम को हुआ हादसा : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोनीपत के जाखौली टोल प्लाजा के पास गुरुवार शाम करीब 6:15 बजे हुआ। उस वक्त कांग्रेस नेता खुशबाज जटाना और उनके ड्राइवर परमिंदर अपनी डिफेंडर गाड़ी से दिल्ली से लौट रहे थे। जाखौली टोल के पास उनकी गाड़ी में पंक्चर हो गया था। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पंक्चर लगवाने वाले मिस्त्री को बुलाया था।
- पंक्चर लगवाते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर, नेता-ड्राइवर की मौत: गाड़ी में नेता खुशबाज जिटाना और उसका गनमैन गाड़ी से नीचे खड़े हुए थे, जबकि ड्राइवर परमिन्द्र मिस्त्री के साथ मिलकर गाड़ी की स्टेपनी चेंज करवा रहा था।इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी, जिसमें कांग्रेस नेता और उनके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। पंचर लगवाने वाले मिस्त्री को भी चोट आई है।
- पुलिस ने घायलों को सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया: मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और हाईवे एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को सोनीपत सिविल अस्पताल में लाया गया। घायल गनमैन को यहां से रोहतक रेफर कर दिया गया, जबकि मिस्त्री का इलाज शुरू कर दिया गया है।
हाईवे एंबुलेंस से दोनों घायलों को सोनीपत अस्पताल भिवाया गया।
पुलिस ने शुरू की ट्रक ड्राइवर की तलाश
उधर, आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी चेक कर रही है। वहीं, पुलिस ने कांग्रेस नेता की क्षतिग्रस्त गाड़ी को सड़क से हटाकर किनारे कराया। साथ ही मृतक नेता और ड्राइवर के शवों को सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।
———————
ये खबर भी पढ़ें….
फरीदाबाद में कंटेनर और कैंटर की टक्कर:हादसे में ड्राइवर की मौत, करनाल का रहने वाला था, 2 बच्चों का पिता
फरीदाबाद जिले के छांयसा थाना क्षेत्र में केजीपी हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां कंटेनर और कैंटर की आपस में टक्कर हो गई, इस हादसे में कैंटर ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कैंटर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
