हरियाणा के होमगार्ड ने जीते 4 करोड़: दोस्तों के कहने पर IPL मैच में 39 रुपए में टीम बनाई, सुबह उठा तो करोड़पति बन गया – Nuh News h3>
घनश्याम प्रजापति ने कहा कि रात को मैं टीम बनाकर सो गया था। सुबह उठा तो पहली रैंक आई हुई थी।
हरियाणा में नूंह के रहने वाले पुलिस होमगार्ड घनश्याम प्रजापति ने ड्रीम 11 ऐप पर 4 करोड़ रुपए जीते हैं। घनश्याम ने शनिवार रात दोस्तों के दबाव डालने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के IPL मैच में 39 रुपए में टीम बनाई थी। इसका प्राइज पूल
.
इसके बाद वह सोने चले गए। सुबह उठे तो पता चला कि उसकी टीम को सबसे ज्यादा 1370 पॉइंट मिले हैं। जिसकी विनिंग अमाउंट 4 करोड़ रुपए है। इसके बाद पड़ोसी और रिश्तेदार घर पहुंचकर बधाई देने लगे। घनश्याम ने बताया कि वह 2023 से IPL मैच में यह कॉन्टेस्ट खेल रहे हैं।
घनश्याम ने 17 करोड़ के प्राइज पूल में टीम बनाई थी।
घनश्याम ने यह ड्रीम टीम बनाई थी, जो परफेक्ट निकली।
4 करोड़ जीतने पर घनश्याम की 2 अहम बातें…
- सुबह 6 बजे पता चला फर्स्ट रैंक आई: घनश्याम ने बताया, “गांव के दोस्तों ने टीम बनाने का सुझाव दिया। पहले तो मैंने मना कर दिया, लेकिन दोस्तों के दबाव डालने पर टीम बना ली। सुबह 6 बजे मुझे पता चला कि मेरी फर्स्ट रैंक आई है। मुझे जीतने की कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन इतना जरूर था कि एक दिन जीत जरूर होगी। मैंने सबसे पहले यह खुशखबरी अपने परिवार को दी। इसके बाद जब लोगों को पता चला, तो वे भी घर आकर बधाई देने लगे।”
- ऐप में आए पैसे, कल निकालूंगा: उन्होंने आगे कहा, “पिछले साल IPL में भी मैंने टीम बनाई थी, लेकिन जीत न होने पर कुछ दिन खेलकर बंद कर दिया। इस साल मैंने फिर से 39 रुपए लगाकर टीम बनाई। अब पैसे ऐप में आ गए हैं, जिन्हें 24 घंटे के भीतर निकाला जा सकता है। मैं कल पैसे निकालूंगा। मैंने कभी सोचा नहीं था कि इतनी बड़ी रकम जीत पाऊंगा, लेकिन उम्मीद जरूर थी।”
घनश्याम प्रजापति की नूंह के पुन्हाना में ड्यूटी है।
2015 में होमगार्ड लगे, 3 बच्चों के पिता घनश्याम 2015 में हरियाणा पुलिस में होमगार्ड भर्ती हुए थे। उनकी ड्यूटी पुन्हाना सिटी में है। घनश्याम का परिवार पुन्हाना के तुसेनी गांव में रहता है। उनके घर में पिता मंगत राम, मां बिमला देवी, पत्नी, 3 बच्चे, भाई रूपचंद, कुंवर पाल और लखन हैं। उनका बड़ा बेटा राज 13 साल का है। वह 7वीं कक्षा में गांव के ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रहा है। बेटी मोनिका (11) और रिया (10) है। दोनों लड़कियां भी सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती हैं।
घनश्याम के पिता मंगत राम ने बताया-
मेरे 4 लड़के और 5 लड़कियां हैं। मैंने मिट्टी का काम कर अपने परिवार को पाला है। काफी गरीबी देखी है। सभी बेटों ने काफी संघर्ष किया है। कभी सोचा नहीं था कि इतनी बड़ी रकम उनके नसीब में होगी।
घनश्याम प्रजापति 3 बच्चों के पिता हैं। वह 2015 में होमगार्ड लगे थे।
करनाल के सरपंच ने 3 करोड़-थार जीती थी एक महीना पहले करनाल में सरपंच ने माई 11 सर्किल ऐप पर IPL मैच में टीम बनाकर 3 करोड़ और थार जीती थी। शेखपुरा सुहाना गांव के सरपंच विक्रम ने बताया था कि मैं 2019 से ऑनलाइन गेम खेल रहा हूं। इससे पहले भी साल 2021 में 2.70 लाख रुपए जीते थे। IPL में 1 अप्रैल को हुए पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायन्ट्स के मैच में अपनी 49 रुपए में टीम बनाई थी।
इसमें मुझे रैंक-1 मिली। इसमें मुझे 3 करोड़ और महिंद्रा थार मिली है। इसके अलावा ड्रीम-11 ऐप से भी 2 लाख रुपए मिले हैं।
इस तस्वीर में करनाल के सरपंच विक्रम और उनकी पत्नी है। विक्रम ने पिछले महीने 3 करोड़ और थार जीती थी।
CSC पर ऑपरेटर विक्रम विक्रम ने बताया था कि मैं कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर ऑपरेटर का काम करता हूं। इसी से मेरा घर चलता है। सरपंच बनने के बाद भी गांव के विकास कार्यों पर भी ध्यान दे रहा हूं। पंचायत फंड से गांव में गली-नालों का निर्माण, सीसीटीवी लगवाने और सफाई व्यवस्था पर काम किया है।
********************
ये खबर भी पढ़ें :-
हरियाणा के करनाल में सरपंच ने ₹3 करोड़-थार जीती:पंजाब-लखनऊ के IPL मैच में ₹49 में टीम बनाई, ₹90 लाख टैक्स काट मिलेगा इनाम
हरियाणा के करनाल में सरपंच ने माई 11 सर्किल ऐप पर IPL मैच में टीम बनाकर 3 करोड़ और थार जीती थे। विक्रम पहले भी वह ऑनलाइन गेम खेलकर छोटी-मोटी रकम जीत चुके हैं। इतनी बड़ी राशि जीतने के बाद विक्रम के परिवार में खुशी का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर