हरियाणा के यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी ने मांगी माफी: पटियाला में मंदिर पहुंची, काली माता का रूप बनाया था; बिग बॉस में नजर आ चुके – Punjab News h3>
यूट्यूबर अरमान मलिक पत्नी पायल के साथ।- फाइल फोटो
हरियाणा के यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी एवं बिग बॉस OTT सीजन 3 में दिखीं पायल मलिक ने पटियाला स्थित काली माता मंदिर में पहुंचकर माफी मांगी। पायल ने हाल ही में मां काली के वेश में एक वीडियो बनाई थी, जिस पर शिवसेना हिंद भड़क गई थी। उन्होंने 20 जुलाई को
.
शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय महासचिव दीपांशु सूद ने कहा था कि पायल ने मां काली के स्वरूप को अशोभनीय तरीके से प्रस्तुत किया, इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
इसके बाद मंगलवार को पायल पति के साथ काली माता मंदिर पहुंचीं। पायल ने माफी मांगते हुए कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की उनकी सोच नहीं थी। भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगी।
पटियाला में काली माता मंदिर पहुंचकर माफी मांगते हुए यूट्यूबर पायल मलिक।
अब पढ़िए पायल मलिक ने क्या कहा…
- मेरी बेटी काली माता की बहुत बड़ी भक्त पायल ने कहा कि मेरी बेटी काली माता की बहुत बड़ी भक्त है। वह सारा समय काली मां काली मां कहती रहती है। मुझे लगा कि मैं अपनी बेटी के लिए लुक क्रिएट करूं। शायद मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई। जितने लोग भी मुझे सुन रहे हैं, जो मैंने गलती की है, वह कोई और न करे। सभी संगठनों से मैं हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं।
- 3 महीने पहले ही वीडियो हटा दी थी: जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उन्हें अपनी गलती का एहसास है, तो इस पर पायल ने कहा कि हां मुझे इस गलती का एहसास है। जब मैंने वीडियो बनाई थी, उसके बाद मुझे एहसास हुआ कि गलती हो गई। इसके बाद मैंने यह वीडियो हटा दी थी। वीडियो को हटाए 3 महीने हो गए हैं। कुछ लोगों ने यह वीडियो अपने पास रखकर आगे शेयर की।
- धर्म को ही क्यों निशाना बनाया जाता है: धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि सस्ती पब्लिसिटी हासिल करने के लिए इस तरह के प्रयास किए जाते हैं। धर्म को ही क्यों निशाना बनाया जाता है? आपको पता है कि पंजाब सरकार बेअदबी करने वालों को उम्रकैद की सजा का प्रावधान करने जा रही है। इस पर पायल ने कहा कि मैं सभी संगठनों से माफी मांगती हूं। पूरे जीवन में दोबारा ऐसी गलती नहीं करूंगी।
अरमान मलिक बिग बॉस OTT सीजन 3 में दोनों पत्नियों के साथ दिखे थे।
शिवसेना हिंद ने पुलिस को दी थी शिकायत पायल मलिक की वीडियो को लेकर शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय महासचिव दीपांशु सूद ने मोहाली के थाना ढकोली के प्रभारी को शिकायत दी थी। शिकायत में लिखा- पायल मलिक ने अपनी वीडियो में मां काली के स्वरूप को असंवेदनशील और अशोभनीय तरीके से प्रस्तुत किया, जिससे सनातन धर्म मानने वालों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। दीपांशु सूद ने आईटी एक्ट की धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि 72 घंटे के भीतर कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं की गई, तो शिवसेना हिंद राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण आंदोलन और जनजागरूकता अभियान शुरू करेगी।
वीडियो में मां काली के रूप में दिखीं पायल, सिर पर मुकुट, हाथ में त्रिशूल पायल मलिक वीडियो में मां काली के वेश में नजर आईं। उन्होंने चेहरे पर काले रंग का मेकअप किया हुआ था, सिर पर मुकुट पहना था, गले में नींबू की माला डाली हुई थी और हाथ में त्रिशूल लिया हुआ था। वीडियो में वह सोफे पर बैठी दिखीं।
