हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ‘आप’ में शामिल, CM खट्टर ने ऐसे किया कटाक्ष h3>
Ashok Tanwar Joins AAP : हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इससे पहले तंवर नवंबर 2021 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हुए थे।
हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर सोमवार को ‘आप’ में शामिल हो गए। सिरसा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके तंवर आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद ‘आप’ में शामिल हुए। तीन साल पहले तंवर ने कांग्रेस छोड़ दी थी और बाद में उन्होंने ‘अपना मोर्चा’ नाम से पार्टी भी बनाई थी।
उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई एनयूएसआई के अध्यक्ष पद पर भी सेवाएं दी थीं। पिछले साल हुए ऐलनाबाद उपचुनाव में उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल प्रत्याशी अभय चौटाला को समर्थन दिया था। फिर नवंबर में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
संबंधित खबरें
‘आप’ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अशोक तंवर के पार्टी में शामिल होने की घोषणा करते हुए ट्वीट किया गया है, ”दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी होगी “काम की राजनीति”
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद अशोक तंवर ने कहा कि राजनीति में 3 दशक तक काम करने के बाद मैंने देखा कि यहां बड़े लोगों की अधिक चलती है। अरविंद केजरीवाल खुद हरियाणा से ताल्लुक रखते हैं, उन्होंने देश के सामने विकास का मजबूत मॉडल रखा है और आज पूरा हरियाणा चाहता है कि ‘आप’ हरियाणा में भी मजबूती से परचम फहराए।
इस तरह के महत्वाकांक्षी लोग जो होते हैं वह दर-दर भटकते रहते हैं। दर-दर भटकने में सिर्फ़ अशोक तंवर का उदाहरण नहीं है बहुत उदाहरण हैं जिनको ठीक दिशा में काम करने का अभ्यास नहीं है और जो केवल सत्ता के लिए घूम-घूमकर प्रयोग करते रहते हैं: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर https://t.co/LzXaiU9xpn pic.twitter.com/CFbq4hLyKP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 4, 2022
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तंवर के ‘आप’ में शामिल होने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस तरह के महत्वाकांक्षी लोग जो होते हैं वह दर-दर भटकते रहते हैं। दर-दर भटकने में सिर्फ अशोक तंवर का उदाहरण नहीं है, बहुत उदाहरण हैं जिनको ठीक दिशा में काम करने का अभ्यास नहीं है और जो केवल सत्ता के लिए घूम-घूमकर प्रयोग करते रहते हैं।
बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव जीत से उत्साहित ‘आप’ पड़ोसी हरियाणा और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में विस्तार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। तंवर का जुड़ना ‘आप’ के लिए एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पार्टी 2024 में हरियाणा में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिशों में जुटी है।
पंजाब में ‘आप’ की शानदार जीत के बाद हरियाणा में कांग्रेस, भाजपा और अन्य दलों के कई स्थानीय नेताओं ने केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी का दामन थाम लिया है।