हरियाणवी सिंगर-एक्टर मीता बरोदा पर फायरिंग: दोस्त ने ही फॉर्म हाउस में किया हमला; ‘हवा कसूती’, ‘बलम फौजी’ जैसे गानों से सुर्खियों में रहे – Sonipat News h3>
हरियाणवी सिंगर मीता बरोदा एक गाने के दौरान डांस करते हुए। फाइल फोटो
हरियाणा के सोनीपत में हरियाणवी सिंगर-एक्टर मीता बरोदा पर फायरिंग हुई है। फायरिंग उस वक्त हुई, जब वह फॉर्म हाउस की साइट पर दोस्तों के साथ बैठे थे। इसी दौरान एक युवक गाली गलौज करते हुए वहां आया और पिस्टल निकाल कर पहले 2 हवाई फायर किए, फिर तीसरी बार में
.
मगर, मिस फायर होने की वजह से मीता बच गए। इसके मीता ने मुक्का मारकर आरोपी को नीचे गिरा दिया और उसकी पिस्टल छीन ली। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।
पुलिस के मुताबिक हमला करने वाला मीता का ही दोस्त है। उसके खिलाफ हवाई फायरिंग और हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अब तक की जांच में वारदात का कारण विधानसभा चुनाव की रंजिश सामने आई है।
बता दें कि मीता बरोदा ने ‘हवा कसूती’, ‘MLA हरियाणवी’ और ‘बलम फौजी’ जैसे कई हिट गाने दिए हैं। इन गीतों की वजह से ही वे हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में खास पहचान रखते है।
घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। इस दौरान सिंगर बरोदा में वहीं पर खड़े नजर आ रहे हैं।
मीता बरोदा ने बताई हमले की पूरी कहानी..
- दोस्तों के साथ निर्माणाधीन फार्म हाउस पर गया था: अमित उर्फ मीता बरोदा बताया कि वह अपने गांव बरोदा के नजदीक निर्माणाधीन फार्म हाउस पर अपने दोस्तों के साथ थे। वे सभी इस फार्म हाउस को लेकर प्लानिंग कर रहे थे। वहां मिट्टी डलवाने का भी काम चल रहा था और ठेकेदार भी आया हुआ था।
- रात को कार आई, 2 बार फायरिंग की गई: मीता बरोदा ने आगे कहा- रात को करीब 11 बजे उनसे कुछ दूरी पर एक गाड़ी आकर रुकी। उसमें से मनजीत उतरा और फार्म हाउस पर आकर गाली-गलौज करने लगा। जब विरोध किया तो उसने वहां पर 2 बार हवाई फायरिंग की।
- तीसरा फायर करने लगा तो नीचे गिरा पिस्टल छीनी: मीता ने बताया कि मनजीत ने जब तीसरी बार फायरिंग करनी चाहिए तो उसने मौका भांपकर उसे मुक्का मारकर नीचे गिरा दिया। उसका पिस्टल भी छीन लिया। यह देखकर मनजीत वहां से फरार हो गया। इसके बाद तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी।
- आरोपी के पास 2 पिस्टल थे, एक पुलिस ने बरामद किया: इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मीता ने पुलिस को बताया कि मनजीत के पास 2 पिस्टल थे। एक उससे मौके पर छीन लिया गया तो दूसरा वह लेकर भाग गया। पुलिस ने मौके से मिले पिस्टल को कब्जे में लिया।
- मेरी फायरिंग करने वाले से कोई रंजिश नहीं: बरोदा ने आगे बताया- मनजीत भी मेरे ही गांव बरोदा का है। मुझे ये नहीं पता कि वह मुझसे किस बात की रंजिश रखता है। बरोदा ने पुलिस को ये भी कहा कि उसकी गांव में न मंजीत और ना ही किसी अन्य व्यक्ति से कोई दुश्मनी है।
मीता बोले- विधानसभा चुनाव में दी गई थी धमकी शुरुआती जांच में सामने आया कि मीता बरोदा और मनजीत आपस में बचपन से दोस्त रहे हैं। 2024 के विधानसभा चुनाव में कपूर सिंह नरवाल बरोदा से कांग्रेस की टिकट मांग रहे थे। मगर, कांग्रेस ने फिर से इंदूराज भालू को टिकट दे दी। इसके बाद कपूर सिंह नरवाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा।
थाने पहुंचे मीता बरोदा ने बताया कि चुनाव उन्होंने कपूर सिंह नरवाल का सपोर्ट किया था। उनके पक्ष में उन्होंने रागनी भी गाई थी। इस दौरान इंदु राज भालू को सपोर्ट करने वाले मंजीत और उसके अन्य साथियों ने उसे धमकी दी थी। इसी की रंजिश के चलते रात में उस पर फायर हुआ है। मीता ने यह भी कहा कि फायरिंग होने के बाद अब उन्हें मंजीत के अन्य दोस्तों से भी खतरा है। इसलिए अब उनके खिलाफ भी शिकायत दी जाएगी।
थाने पहुंचे सिंगर मीता मामले की जानकारी देते हुए।
पुलिस बोली- केस दर्ज किया, आरोपी को तलाश रहे इस मामले में पुलिस ने कहा कि घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई। मौके से फायरिंग से जुड़े सबूत भी इकट्ठा किए गए हैं। बरोदा थाना प्रभारी महिपाल सिंह का कहना है कि रात को फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस टीम भेजी गई थी। पुलिस ने मामले में मीत बरोदा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
