हम तैयार हैं… मलाइका अरोड़ा फिर से बनेंगी दुल्हन! अर्जुन कपूर से शादी पर भर दी हामी

43
हम तैयार हैं… मलाइका अरोड़ा फिर से बनेंगी दुल्हन! अर्जुन कपूर से शादी पर भर दी हामी

हम तैयार हैं… मलाइका अरोड़ा फिर से बनेंगी दुल्हन! अर्जुन कपूर से शादी पर भर दी हामी

टेलीविजन पर्सनैलिटी मलाइका अरोड़ा सालों बाद म्यूजिक एलब्म में नजर आई हैं। उन्होंने गुरु रंधावा के गाने तेरे ख्याला को हां कह दिया। अब ये गाना रिलीज हो चुका है जिसे ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने प्रचार प्रसार के दौरान अपनी शादी पर भी चुप्पी तोड़ी है। मलाइका अरोड़ा ने जवाब दिया है कि वह शादी के लिए तैयार हैं।

​अर्जुन कपूर संग शादी पर चुप्पी तोड़ी​

बता दें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malika Arora) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के अफेयर को कई साल हो चुके हैं। अक्सर दोनों साथ में नजर आते हैं तो खुलेआम अपने इश्क पर चर्चा भी करते हैं। अब प्रमोशन के दौरान मलाइका ने अर्जुन कपूर संग शादी पर चुप्पी तोड़ी है।

​ इंस्टीट्यूशन में यकीन रखती हूं​

​ इंस्टीट्यूशन में यकीन रखती हूं​

मलाइका अरोड़ा ने ब्राइड्स टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा कि हां हम शादी के बारे में सोचते हैं। कुछ लोग तो हमें स्वार्थी भी समझते हैं लेकिन ये एक दूसरे के प्रति प्यार है। मैं परंपराओं और इंस्टीट्यूशन में यकीन रखती हूं।

कब करेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा शादी

कब करेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा शादी

मलाइका अरोड़ा ने शादी और प्यार के बारे में बात करते हुए आगे कहा कि मैं प्यार और सौहार्द दोनों में विश्वास रखती हूं। मैं ये तो नहीं कह सकती कि मैं कब शादी करूंगी। क्योंकि मेरा मानना है कि लाइफ के बारे में ज्यादा प्लानिंग नहीं करनी चाहिए। लाइफ के बारे में ज्यादा प्लानिंग करना जिंदगी के मजे को किरकिरा कर देता है।

अर्जुन कपूर कैसे बॉयफ्रेंड हैं?

अर्जुन कपूर कैसे बॉयफ्रेंड हैं?

खुद से 11 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट करने पर मलाइका ने कहा कि वह अपनी उम्र को लेकर काफी वाइस हैं। वह काफी कूल और स्ट्रॉन्ग ख्यालों के इंसान हैं। वह खुले विचारों के साथ साथ खूब केयरिंग भी करते हैं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन की उम्र

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन की उम्र

अर्जुन कपूर के बारे में बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने ये भी बताया कि मुझे नहीं लगता कि कुछ आदमी तो ऐसे होते भी हैं। मैं हमेशा अर्जुन के इन गुणों की तारीफ करती हूं। बता दें मलाइका अरोड़ा 49 साल की हैं तो अर्जुन 37 साल के हैं।

बोलीं- शादी के लिए तैयार हैं हम

बोलीं- शादी के लिए तैयार हैं हम

मलाइका अरोड़ा ने कहा कि आने वाले 30 सालों तक वह ऐसे ही काम करती रहे। वह घर पर बैठना नहीं चाहती। मैं ट्रेवल करना चाहती हूं तो घर भी बसाना चाहती हूं। मैं अपने रिश्ते को हमेशा संजोकर रखना चाहती हूं। क्योंकि मुझे लगता है कि हम दोनों इसके लिए तैयार हैं।

नहीं करते नेगेटिव कमेंट्स की परवाह

नहीं करते नेगेटिव कमेंट्स की परवाह

मलाइका तलाकशुदा हैं। उनके पूर्व पति अरबाज खान हैं। अब वह खुद से कई साल छोटे एक्टर अर्जुन को डेट कर रही हैं। कई बार इस वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। खैर मलाइका और अर्जुन दोनों ही नेगेटिव कमेंट की परवाह नहीं करते हैं। वह बिंदास हैं और इस वजह से वह कई लोगों के दिलों पर राज करते हैं।