हम कोई फरमाइशी गीत नहीं हैं प्रकाश टाटा की चुनौती पर बागेश्वर सरकार का सॉलिड जवाब
दरअसल, हाल ही में छिंदवाड़ा के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ टाटा ने सीधे तौर पर बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री को टारगेट करते हुए कहा था कि यह सब आडंबर है। यदि कोई उनके द्वारा लिखी पर्ची को खोल कर पढ़ दे तो वह उसे 1 करोड़ रुपए का इनाम देंगे।
पहले मुंबई और उसके बाद छिंदवाड़ा में दो बार किया चैलेंज
आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर प्रकाश टाटा ने बागेश्वर धाम सरकार पर दो बार चैलेंज किया। उन्होंने पहली बार मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि पर्ची वाले बाबाओं को उनका खुला चैलेंज है कि उनके द्वारा लिखी गई पर्ची यदि वह लिख कर बता दे तो एक करोड़ रुपए इनाम में दिया जाएगा। वहीं उन्होंने सही जानकारी नहीं देने पर उन्हें 15 लाख रुपए देंगे। मुंबई के बाद उन्होंने दूसरी बार छिंदवाड़ा में भी बाबा को चुनौती दी थी। इन आरोपों पर बाबा ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह का काम किया जाता है।
श्याम मानव पर भी लगाया था सस्ती लोकप्रियता बटोरने का आरोप
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर सबसे पहले नागपुर के अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव ने अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उन्हें सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए ऐसे अनर्गल आरोप लगाने की बात कही थी।
इसे भी पढ़ें-
कौन हैं प्रकाश टाटा
प्रकाश इंडियन टाटा छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं लेकिन लगातार मुंबई और देश-विदेश में जा जाकर आयुर्वेद इलाज करने का दावा करते हैं। वो दावा कर चुके हैं कि उन्होंने कई सेलिब्रिटी को ठीक किया है। उन्होंने दावा किया था कि मशहूर क्रिकेटर सनत जयसूर्या को भी आयुर्वेद से ठीक किया है।