हमें दूसरों से नहीं अपनों से खतरा है: भागवत | We are in danger not from others but from our own people: Bhagwat | Patrika News
सतनाPublished: Apr 02, 2023 11:49:04 am
संघ प्रमुख ने कहा कि आवाम और सरकारें रानी दुर्गावती के जीवन चरित्र और सत्ता संचालन व्यवस्था से सीख लें
We are in danger not from others but from our own people: Bhagwat
सतना। संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत ने मझगवां के बाल्मीकि परिसर में वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा अनावरण करते हुए देश की आवाम एवं सरकारों को उनके जीवन चरित्र, सत्ता संचालन की व्यवस्था और शौर्य से शिक्षा लेने की नसीहत दी। उन्होंने देश की मौजूदा परिस्थितियों का जिक्र इशारों ही इशारों में करते हुए कहा कि हमें दूसरों से ज्यादा खतरा अपनों से हैं। जब-जब देश को नुकसान हुआ है तब-तब निजी और छोटे स्वार्थ ही कारण रहे हैं।