Advertising
<

हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में महापंचायत आज: संगरिया में जुटेंगे किसान, इंटरनेट बंद और धारा 163 लागू; रास्तों पर बैरिकेडिंग – Hanumangarh News

0
हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में महापंचायत आज:  संगरिया में जुटेंगे किसान, इंटरनेट बंद और धारा 163 लागू; रास्तों पर बैरिकेडिंग – Hanumangarh News

हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में महापंचायत आज: संगरिया में जुटेंगे किसान, इंटरनेट बंद और धारा 163 लागू; रास्तों पर बैरिकेडिंग – Hanumangarh News

हनुमानगढ़ के राठीखेड़ा में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के विरोध में बुधवार को संगरिया में महापंचायत होगी। 

हनुमानगढ़ के राठीखेड़ा में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री के विरोध में बुधवार को किसान महापंचायत होगी। यह महापंचायत संगरिया की धान मंडी में दोपहर से शुरू होगी। इसमें हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के साथ ही हरियाणा और पंजाब से भी किसान पहुंचेंगे। इसको

.

महापंचायत को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। कस्बे में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मंगलवार रात से संगरिया कस्बे में प्रवेश के चारों प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई। इसके साथ ही बाहर से आने वालों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन टिब्बी की घटना से सबक लेते हुए हर संभव सावधानी बरत रहा है।

किसान नेताओं के अनुसार, सभा दोपहर 12 बजे के आसपास शुरू होगी। इसमें किसान नेता जोगिंदर सिंह उग्राहां के पहुंचने की संभावना है। ये पहले हनुमानगढ़ में हुई महापंचायत में भी शामिल हुए थे।

5 से अधिक व्यक्ति इकट्‌ठे नहीं हो सकते किसान महापंचायत के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संगरिया की राजस्व सीमाओं में धारा 163 लागू कर दी गई है। इसके तहत पांच से अधिक व्यक्तियों के सार्वजनिक स्थल पर इकट्‌ठा होने पर रोक है। साथ ही हथियार या लाठी लेकर चलने और अनधिकृत सभाएं भी नहीं कर सकते। किसी भी धार्मिक स्थल का उपयोग बैठक या सभा के लिए नहीं किया जा सकेगा।

Advertising

ट्रैफिक और पार्किंग की विशेष व्यवस्था महापंचायत के लिए यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। शहर में प्रवेश के चार मुख्य मार्गों रतनपुरा कैंची, नाथवाना, भगतपुरा पुलिया और ग्रामीण कॉलेज चौटाला रोड नहर पुलिया पर पुलिस ने देररात से नाकाबंदी शुरू कर दी गई थी। वाहनों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। वाहनों की पार्किंग के लिए कृषि विज्ञान केंद्र भगतपुरा रोड, एसडीएम ऑफिस के पास टैक्सी स्टैंड, नाथवाना रोड और मीरा कॉलेज के पास स्थान निर्धारित किए गए हैं।

महापंचायत तक पहुंचने के लिए 8 रास्ते तय नई धान मंडी में आवागमन के लिए 8 रास्ते तय किए गए हैं, जबकि दक्षिणी दिशा में मंडी समिति के पास के दोनों गेट बंद रहेंगे। प्रशासन ने किसान नेताओं से शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

किसानों की प्रमुख मांग किसानों की मुख्य मांगों में टिब्बी में प्रस्तावित एथेनॉल केमिकल फैक्ट्री के एमओयू को रद्द करना और टिब्बी में पुलिस के साथ टकराव के बाद किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लेना शामिल है।

इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद प्रशासन ने अनहोनी की आशंका के चलते संगरिया तहसील और उसके 10 किलोमीटर के दायरे में मंगलवार शाम 6 बजे से 30 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी है। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, बीकानेर ने हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर के प्रस्ताव पर इसके आदेश जारी किए थे। प्रशासन ने बताया कि आगामी गतिविधियों, सभाओं और संभावित भीड़ के कारण शांति भंग होने, अफवाह फैलने और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका है। इसको देखते हुए 6 जनवरी की शाम 6 बजे से 7 जनवरी की रात 11:59 बजे तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News