Advertising
<

हनी सिंह पर FIR की मांग, अश्लीलता फैलाने का आरोप: गाने में बिकिनी पहने दिख रही लड़कियां, BJP नेता ने DGP से सॉन्ग हटवाने को कहा – Jalandhar News

0
हनी सिंह पर FIR की मांग, अश्लीलता फैलाने का आरोप:  गाने में बिकिनी पहने दिख रही लड़कियां, BJP नेता ने DGP से सॉन्ग हटवाने को कहा – Jalandhar News

हनी सिंह पर FIR की मांग, अश्लीलता फैलाने का आरोप: गाने में बिकिनी पहने दिख रही लड़कियां, BJP नेता ने DGP से सॉन्ग हटवाने को कहा – Jalandhar News

हनी सिंह के खिलाफ FIR की मांग की गई है।

बॉलीवुड सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह अपने गाने को लेकर विवादों में है। दो साल पहले आए ‘नागिन’ गाने को लेकर उनपर अश्लीलता फैलाने का आरोप है। गाने में हनी सिंह के साथ डांस कर रही लड़कियां बिकिनी पहने हुए हैं। इसे पंजाब के भाजपा नेता अरविंद शर्मा ने अश्

.

जालंधर के भाजपा नेता ने DGP से इसको लेकर शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है नागिन सांग के वीडियो में बहुत ज्यादा नग्नता दिखाई गई है। ये गीत अश्लीलता से भरा है, इसलिए इसे यूट्यूब सहित अन्य प्लेटफार्म से डिलीट करवाया जाए।

हनी सिंह के इसी नागिन गाने के विजुअल पर विवाद हुआ है।

DGP को लिखे लेटर में भाजपा नेता ने क्या लिखा….

Advertising
  • गीत में नग्नता और भद्दा डांस: DGP को दी गई शिकायत में अरविंद शर्मा ने कहा कि नागिन गीत के वीडियो में नग्नता, भद्दे डांस सहित आपत्तिजनक सीन हैं, जो पंजाबी संस्कृति के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मनोरंजन के नाम पर पंजाबी संगीत और पहचान को बदनाम किया जा रहा है।
  • बिकिनी पहने दिख रही लड़कियांः गाने में बिकिनी पहने लड़कियां डांस करती दिख रही हैं। भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब की संस्कृति सम्मान मर्यादा और महिलाओं के प्रति आदर के लिए जानी जाती है, लेकिन इस तरह के गाने समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं।
  • गीत बिना एज लिमिट यूट्यूब पर चल रहाः अरविंद शर्मा ने कंप्लेंट लेटर में लिखा है कि यह गाना यूट्यूब पर बिना किसी एज लिमिट कैटेगरी के चल रहा है, जिससे बच्चों और किशोरों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने इसे गंभीर जनहित का मामला बताया। उन्होंने शिकायत में कहा कि हनी सिंह और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

2 साल पहले रिलीज हुआ है गाना हनी सिंह ने नागिन 3.0 सांग 2 साल पहले 15 अप्रैल 2023 को यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। तब भी इस गीत के वीडियो को लेकर लोग आपत्ति जता चुके हैं। अब इस गीत को यूट्यूब सहित अन्य प्लेटफार्म से हटाने की मांग भाजपा नेता ने उठाई है। साथ ही हनी सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांगी की गई है।

पंजाबी संस्कृति और परंपराओं के विपरीत

बीजेपी को दी गई शिकायत में अरविंद शर्मा ने आरोप लगाया कि उक्त गाने में नग्नता, भद्दा डांस और आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं, जो पंजाबी संस्कृति और परंपराओं के बिल्कुल विपरीत हैं। उन्होंने कहा कि मनोरंजन के नाम पर पंजाबी संगीत और उसकी पहचान को बदनाम किया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।

गाने समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाते

अरविंद शर्मा ने यह भी कहा कि पंजाब की संस्कृति सम्मान, मर्यादा और महिलाओं के प्रति आदर के लिए जानी जाती है, लेकिन इस तरह के गाने समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि वीडियो में आपत्तिजनक परिधान और अश्लीलता दिखाई गई है, जो कभी भी पंजाबी संगीत परंपरा का हिस्सा नहीं रही।

भाजपा नेता ने चिंता जताई कि यह गाना यूट्यूब पर बिना किसी प्रभावी आयु प्रतिबंध के उपलब्ध है, जिससे बच्चों और किशोरों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने इसे गंभीर जनहित का मामला बताते हुए हनी सिंह और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News