Advertising
<

सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट: सोना ₹1500 गिरकर 1.33 लाख पर आया; चांदी ₹2,896 सस्ती होकर 2.29 लाख प्रति किलो हुई

0
सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट:  सोना ₹1500 गिरकर 1.33 लाख पर आया; चांदी ₹2,896 सस्ती होकर 2.29 लाख प्रति किलो हुई

सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट: सोना ₹1500 गिरकर 1.33 लाख पर आया; चांदी ₹2,896 सस्ती होकर 2.29 लाख प्रति किलो हुई

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Rate Today (31 December 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka | Gold Silver Price

नई दिल्ली56 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक साल में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई

आज यानी बुधवार, 31 दिसंबर को सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,500 रुपए गिरकर 1,33,099 रुपए पर आ गया है। कल यह 1,34,599 रुपए/10g पर था।

वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 2,896 रुपए कम होकर 2,29,433 रुपए पर आ गई है। कल इसकी कीमत 2,32,329 रुपए किलो थी। लगातार 5 दिन तक चढ़ने के बाद कल चांदी में गिरावट आई थी, आज गिरावट का लगातार दूसरा दिन है।

इससे पहले 29 दिसंबर को कारोबार के दौरान सोने की कीमत 1,38,161 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की 2,43,483 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। ये दोनों का अब तक का सबसे ज्यादा भाव यानी ऑल टाइम हाई रेट है।

Advertising

एक साल में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई

  • बीते एक साल में सोने की कीमत 56,937 रुपए (75%) बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,33,099 रुपए हो गया है।
  • चांदी का भाव भी इस दौरान 1,43,416 रुपए (167%) बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 2,29,433 रुपए प्रति किलो हो गई है।

अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं?

IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज, ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता। इसलिए शहरों के रेट्स इससे अलग होते हैं। इन रेट्स का इस्तेमाल RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के रेट तय करने के लिए करता है। कई बैंक गोल्ड लोन के रेट तय करने के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं।

गोल्ड में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  • डॉलर कमजोर – अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हुआ और सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई, इससे लोग खरीदने लगे।
  • जियोपॉलिटिकल – रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं।
  • रिजर्व बैंक – चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए दाम ऊपर जा रहे हैं।

चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  • इंडस्ट्रियल डिमांड – सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में भारी इस्तेमाल, चांदी अब सिर्फ ज्वेलरी नहीं, जरूरी कच्चा माल बन गई है।
  • ट्रंप का टैरिफ डर – अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं।
  • मैन्युफैक्चरर होड़ में – प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी।

आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि चांदी की डिमांड में अभी तेजी है जिसके आगे भी बने रहने का अनुमान है। ऐसे में चांदी अगले 1 साल में 2.75 लाख तक जा सकती है। वहीं इस साल के आखिर तक चांदी की कीमत 2.10 लाख रुपए किलो पहुंच सकती है। वहीं अगर सोने के बात करें इसकी डिमांड में भी तेजी बनी हुई। ऐसे में अगले साल तक ये 1.50 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है।

————————-

ये खबर भी पढ़ें…

2025 में भारत जापान को पीछे छोड़ चौथी अर्थव्यवस्था बना: दूसरी तिमाही में महंगाई घटकर 0.71% पर आई, बेरोजगारी भी कम हुई; 4 बड़ी उपलब्धियां

साल 2025 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक साबित हुआ। इस साल हम जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने। दूसरी तिमाही (Q2) में जीडीपी ग्रोथ बढ़कर 8.2% रही।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…

BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News