सोना ऑलटाइम हाई पर, चांदी में गिरावट: 91,205 रुपए पर पहुंचा सोना, जानिए क्यों बढ़ रहे हैं दाम और कहां तक जाएंगे

28
सोना ऑलटाइम हाई पर, चांदी में गिरावट:  91,205 रुपए पर पहुंचा सोना, जानिए क्यों बढ़ रहे हैं दाम और कहां तक जाएंगे

सोना ऑलटाइम हाई पर, चांदी में गिरावट: 91,205 रुपए पर पहुंचा सोना, जानिए क्यों बढ़ रहे हैं दाम और कहां तक जाएंगे

  • Hindi News
  • Business
  • Gold Price Today (3 April 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोने ने आज यानी 3 अप्रैल को ऑल टाइम हाई बनाया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 209 रुपए बढ़कर 91,205 रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 90,996 रुपए पर था। वहीं 1 अप्रैल को सोने ने 91,115 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

हालांकि, चांदी के दाम में आज गिरावट है। एक किलो चांदी की कीमत 2,236 रुपए गिरकर 97,300 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले चांदी का भाव 99,536 रुपए प्रति किलो पर था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,530 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,380 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 85,600 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 93,380 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,380 रुपए है।
  • भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 85,650 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 93,430 रुपए है।

इस साल अब तक 15,043 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 15,043 रुपए यानी 20% बढ़कर 91,205 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 11,283 रुपए यानी 13% बढ़कर 97,300 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

सोने में तेजी के 4 कारण

  1. ट्रम्प के अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ गई है।
  2. डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर होने से सोना महंगा हो रहा है।
  3. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने से लोग गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं।
  4. महंगाई बढ़ने से भी सोने की कीमत को सपोर्ट मिल रहा है ।

इस साल 94 हजार रुपए तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने से गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। वहीं गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 94 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है।

वहीं अगर चांदी की बात करें तो HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार इसकी कीमत में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। साल के आखिर में चांदी 1 लाख 8 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

—————————————————————

बिजनेस से जुड़ी से खबर भी पढ़ें

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट:ये 76,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 100 अंक फिसला; IT और ऑटो शेयर टूटे

शेयर बाजार में आज यानी 3 अप्रैल को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 23,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज IT, ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News