सोनभद्र पहुंचे कुश्ती महासंघ अध्यक्ष संजय सिंह: बोले- आदिवासी क्षेत्रों में युवाओं को दिया जाएगा कुश्ती के लिए बढ़ावा – Sonbhadra News

0
सोनभद्र पहुंचे कुश्ती महासंघ अध्यक्ष संजय सिंह:  बोले- आदिवासी क्षेत्रों में युवाओं को दिया जाएगा कुश्ती के लिए बढ़ावा – Sonbhadra News

सोनभद्र पहुंचे कुश्ती महासंघ अध्यक्ष संजय सिंह: बोले- आदिवासी क्षेत्रों में युवाओं को दिया जाएगा कुश्ती के लिए बढ़ावा – Sonbhadra News

मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोनभद्र पहुंचे कुश्ती महासंघ अध्यक्ष संजय सिंह।

भारतीय कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बबलू पहली बार सोनभद्र पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। रॉबर्ट्सगंज में भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आकाश जायसवाल के नेतृत्व में स्वागत समारोह एवं अभिवादन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने बताया कि सोनभद्र में पर्यटन क्षेत्र के काफी सौंदर्य इलाका है। इस इलाके व क्षेत्र में कुश्ती दंगल खेल को बढ़ावा देने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जिसमें संगठन के साथ जिला प्रशासन से मिलकर यहां के युवा-युवतियों को बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लेने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। वहीं चुर्क स्थित सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणा की।

संजय सिंह ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य स्नातक एमएलसी का चुनाव लड़ना और जनपद में कुश्ती के खेल को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में कुश्ती को प्रोत्साहित करने के लिए वे जनपद का दौरा कर रहे हैं।

कुश्ती महासंघ की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि एशिया चैंपियनशिप में भारत को दस पदक मिले हैं। लगातार पांच ओलंपिक खेलों में कुश्ती से ही मेडल मिल रहे हैं। महासंघ अब विवादों से मुक्त है और सभी अखाड़े एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

उन्होंने महासंघ के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि पदाधिकारी बनने के लिए 70 साल की आयु सीमा या तीन टर्म का नियम है। गद्दे के प्रयोग से कुश्ती में लड़कियों की भागीदारी बढ़ी है। वाराणसी में सात बच्चियां नेशनल स्तर की कुश्ती में भाग ले रही हैं।

वही वक्फ बोर्ड बिल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह देशहित में जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह समस्या कांग्रेस के समय से चली आ रही है। विपक्ष इस मुद्दे को स्पष्ट रूप से नहीं समझ पा रहा है। उन्होंने धारा 370 का उदाहरण देते हुए कहा कि यह भी कांग्रेस की देन थी।

इस मौके पर विकास जायसवाल, डॉक्टर धर्मवीर तिवारी, सुनील सिंह, प्रशांत चौबे,आनंद वर्धन सहित आदि लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News