सोनभद्र के 6 केंद्रों पर यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा: 2186 अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम, दो पालियों में हो रही परीक्षा – Sonbhadra News

3
सोनभद्र के 6 केंद्रों पर यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा:  2186 अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम, दो पालियों में हो रही परीक्षा – Sonbhadra News

सोनभद्र के 6 केंद्रों पर यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा: 2186 अभ्यर्थी दे रहे एग्जाम, दो पालियों में हो रही परीक्षा – Sonbhadra News

मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस परीक्षा में कुल 2186 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

सोनभद्र में उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026-28 रविवार से जिले में शुरू हो गई। जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में कुल 2186 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जा रही है।

परीक्षा शुरू होने से पहले सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का मिलान करने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।

देखें परीक्षा केंद्रों की 6 तस्वीरें…

नकलविहीन परीक्षा के लिए विशेष इंतजाम

जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर परीक्षा की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था लागू की गई है।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ल को नगर प्रभारी बनाया गया है। वहीं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार को जनपद नोडल समन्वयक और राजकीय मॉडल महाविद्यालय पवनी कला के प्राचार्य डॉ. परवेज आलम को उप नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

हर केंद्र पर तैनात रहा पुलिस बल

परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन द्वारा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए उन्हें कोषागार के डबल लॉक से निर्धारित प्रक्रिया के तहत परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया।

इन केंद्रों पर आयोजित हो रही परीक्षा

जनपद में जीजीआईसी रॉबर्ट्सगंज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के दो केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अब तक परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होने की सूचना है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News