सेंसेक्स 1500 अंक चढ़कर 75400 के पार पहुंचा: निफ्टी में 500 अंकों से ज्यादा की तेजी, फार्मा और मेटल शेयर सबसे ज्यादा चढ़े h3>
मुंबई55 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (11 अप्रैल) को सेंसेक्स करीब 1500 अंक (2.10%) की तेजी के साथ 75,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
निफ्टी में भी 500 अंकों से ज्यादा की तेजी है, ये 22,890 के स्तर पर है। फार्मा और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है।
NSE के 50 शेयरों में से 46 में तेजी है। निफ्टी मेटल इंडेक्स 4.30% और फार्मा 2.50% ऊपर है। वहीं ऑटो और आईटी इंडेक्स करीब 2% ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
बाजार में तेजी की 2 वजह
1. अमेरिकी टैरिफ से 90 दिन की राहत:
9 अप्रैल को चीन को छोड़कर अन्य सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए टालने के अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले के बाद वहां का बाजार 12% चढ़कर बंद हुआ था। वहीं अगले दिन सुबह यानी, 10 अप्रैल को एशियाई बाजारों में 10% तक की तेजी आई।
भारतीय बाजार कल यानी गुरुवार 10 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण बंद था। इसीलिए आज अमेरिकी और एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार ऊपर है।
2. भारत-अमेरिका ट्रेड डील होने की उम्मीद:
90 दिनों की अस्थायी राहत से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के बारे में चल रही चर्चाओं को गति मिलने की उम्मीद है। भारत के विपरीत चीन को टैरिफ़ में छूट नहीं दी गई है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को शॉर्ट टर्म में कॉम्पिटिटिव एडवांटेज मिल सकता है।
अमेरिकी बाजार में 4% से ज्यादा की गिरावट
- अमेरिका का डाउ जोन्स इंडेक्स 1,015 अंक (2.50%), नैस्डेक कंपोजिट 738 अंक (4.31%) और S&P 500 इंडेक्स 189 अंक (3.46%) गिरावट के साथ बंद हुए।
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 4.22% (1,460 अंक) गिरकर 33,148 पर है। कोरिया के कोस्पी में 1.15% (28 अंक) की गिरावट है, ये 2,416 पर कारोबार कर रहा है।
- चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.14% की गिरावट है, ये 3,219 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 0.34% की गिरावट है।
- 9 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,358.02 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि भारतीय, यानी घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,976.66 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
आज के बाजार से जुड़ी दो बड़ी बातें…
- चौथी तिमाही के नतीजों के बाद आज TCS के शेयरों में गिरावट है। ये करीब 0.20% गिरकर 3,240 रुपए पर कारोबार कर रहा है। सुबह ये करीब 1.60% ऊपर था। TCS को 12,293 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 1.67% की कमी आई है।
- टाटा स्टील का शेयर करीब 6% ऊपर है। कंपनी ने बताया- उसकी डच सहायक कंपनी, टाटा स्टील नीदरलैंड ने एक ट्रांसफॉर्मेशन प्लान शुरू किया है, जो इसकी लॉन्ग टर्म कॉम्पिटिटिवनेस को बढ़ाने और ग्रीन स्टील में इसके ट्रांजिशन को गति देने के लिए तैयार की गई है।
बुधवार को गिरकर बंद हुआ था शेयर बाजार
9 अप्रैल को सेंसेक्स 380 अंक गिरकर 73,847 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 137 अंक की गिरावट रही, ये 22,399 के स्तर पर बंद हुआ।
IT, मेटल, बैंकिंग और फार्मा शेयर सबसे ज्यादा टूटे। NSE का निफ्टी PSU यानी सरकारी बैंक 2.52% नीचे है। वहीं निफ्टी IT 2.19%, निफ्टी फार्मा 1.97%, निफ्टी रियल्टी 1.90% और निफ्टी मेटल 1.48% गिरकर बंद हुए।
खबरें और भी हैं…
BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News