सेंसेक्स 1135 अंक चढ़कर 74,273 के स्तर पर बंद: माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय मूल की कर्मचारी को नौकरी से निकाला, 2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा लॉन्च

26
सेंसेक्स 1135 अंक चढ़कर 74,273 के स्तर पर बंद:  माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय मूल की कर्मचारी को नौकरी से निकाला, 2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा लॉन्च

सेंसेक्स 1135 अंक चढ़कर 74,273 के स्तर पर बंद: माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय मूल की कर्मचारी को नौकरी से निकाला, 2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा लॉन्च

  • Hindi News
  • Business
  • Business News Update; Share Market, Gold, Silver, Petrol Diesel, US Stock Market Fell, Gold Silver Rate, US Market, Dow Jones

नई दिल्ली5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबरें अमेरिकी और भारतीय शेयर बाजार से जुड़ी रही। सोमवार की 3% की गिरावट के बाद शेयर बाजार में मंगलवार (8 अप्रैल) को तेजी रही। सेंसेक्स 1135 अंक या 1.55% चढ़कर 74,273 के स्तर पर बंद हुआ।

वहीं माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय मूल की कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है। इस कर्मचारी ने नडेला के सामने प्रदर्शन किया था। उन्होंने कंपनी पर इजराइल को AI हथियार बेचने का आरोप लगाया था।

कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…

  • शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • रियलमी नारजो 80X स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च होगी।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. अमेरिकी बाजार दिन के ऊपरी स्तर से 5% गिरकर बंद: चार दिन में 11% गिरा डाउ जोंस, चीन पर 104% टैरिफ लागू होने से आई गिरावट

चीन पर लगाए गए 104% टैरिफ के बाद मंगलवार 8 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट में बंद हुए। डाउ जोन्स इंडेक्स 320 अंक या 0.84% की गिरावट के साथ 37,645 के स्तर पर आ गया है। शुरुआती कारोबार में इसमें करीब 4% की तेजी थी।

वहीं, अमेरिकी बाजार का S&P 500 इंडेक्स 79.48 अंक या 1.57% की गिरावट के साथ 4,982 के स्तर पर बंद हुआ। टेक्नोलॉजी शेयरों के इंडेक्स नैस्डेक कंपोजिट में 335 पॉइंट या 2.15% की गिरावट रही। ये 15,268 के स्तर पर बंद हुआ।

लगातार तीन कारोबारी दिन में डाउ जोन्स 10% गिरा था। वहीं मंगलवार की गिरावट के बाद चार कारोबारी दिन में डाउ जोन्स की कुल गिरावट 11% हो चुकी है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. कल 15 लाख करोड़ डूबे, आज बाजार संभला: 1135 अंक चढ़कर शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों हरे निशान में; एशियाई बाजारों में भी उछाल

सोमवार की 3% की गिरावट के बाद शेयर बाजार में 8 अप्रैल को तेजी रही। सेंसेक्स 1135 अंक या 1.55% चढ़कर 74,273 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 374 अंक या 1.69% की तेजी रही, ये 22,535 के स्तर पर बंद हुआ है।

कारोबार में मीडिया, रियल्टी और सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी दिखी। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 4.72% चढ़ा। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक और रियल्टी इंडेक्स करीब 2.50% चढ़े। FMCG, आईटी और ऑटो में करीब 2% की तेजी रही।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. सोना दो दिन में ₹2,464 गिरकर ₹88,550 पर आया: चांदी ₹2,547 सस्ती हुई, ये ₹90,363 किलो बिक रही; अभी और गिर सकते हैं दाम

सोने-चांदी के दाम में 8 अप्रैल को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹535 गिरकर ₹88,550 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹89,085 थी।

एक किलो चांदी की कीमत ₹29 गिरकर ₹90,363 प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव ₹90,392 प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने ₹1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने ₹91,205 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सिर्फ दो कारोबारी दिनों में ही सोने के दाम में ₹2,464 की गिरावट आई है। पिछले हफ्ते के आखिर में सोना ₹91,014 प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं चांदी का दाम ₹2,547 गिरा है, पिछले हफ्ते ये ₹92,910 पर थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. ट्रम्प ने मस्क के टैरिफ वापस लेने का प्रस्ताव ठुकराया: जीरो टैरिफ जोन की डिमांड की थी; मस्क की नेटवर्थ ₹94,000 करोड़ घटी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टेस्ला के CEO इलॉन मस्क के टैरिफ नीति को वापस लेने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक मस्क ने ट्रम्प से टैरिफ नीति में बदलाव करने की अपील की थी, लेकिन ट्रम्प ने इसे वापस लेने से मना कर दिया है।

दरअसल इलॉन मस्क, ट्रम्प से जीरो टैरिफ जोन की डिमांड कर रहे हैं। मस्क ने इटली में एक कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अमेरिका और यूरोप को जीरो टैरिफ पॉलिसी अपनानी चाहिए। उन्होंने ट्रंप की टैरिफ नीति को अव्यवहारिक बताया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय मूल की कर्मचारी को नौकरी से निकाला: नडेला के सामने प्रदर्शन किया था; कंपनी पर इजराइल को AI हथियार बेचने का आरोप

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने 50वें स्थापना दिवस के इवेंट में विरोध प्रदर्शन करने वाले दो कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इनमें भारतीय मूल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर वानिया अग्रवाल भी शामिल हैं। दोनों कर्मचारियों ने कंपनी पर इजराइली सेना को AI टेक्नोलॉजी बेचकर नरसंहार में शामिल होने का आरोप लगाया था।

शुक्रवार को माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला, बिल गेट्स और स्टीव वॉल्मर के सेशन के दौरान इब्तिहाल अबूसाद और वानिया अग्रवाल ने विरोध प्रदर्शन किया था। इवेंट में इब्तिहाल अबूसाद ने चिल्लाकर कहा, माइक्रोसॉफ्ट इजराइल को AI हथियार बेच रही है, इससे 50,000 लोग मारे जा चुके हैं।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

6. 2025 मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा लॉन्च, ₹41,000 तक महंगी हुई: अपडेटेड हाइब्रिड SUV में 27.97kmpl का माइलेज, 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

मारुति सुजुकी ने स्मार्ट हाइब्रिड SUV ग्रैंड विटारा का 2025 ईयर अपडेट मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। SUV अब ऑल व्हील ड्राइव (AWD) ऑप्शन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसके साथ कॉम्पैक्ट SUV में 17 इंच के नए डुअल टोन अलॉय व्हील्स, पावर्ड ड्राइवर सीट और 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलेंगे।

कंपनी का दावा है कि ग्रैंड विटारा हाइब्रिड इंजन के साथ 27.97kmpl का माइलेज देती है। अपडेटेड SUV में अब 18 वैरिएंट शामिल हैं और ये सभी E20 फ्यूल सपोर्ट करते हैं। मारुति ग्रैंड विटारा के जेटा, जेटा+, अल्फा और अल्फा+ वैरिएंट के लिए नए ऑप्शनल (O) वैरिएंट्स पेश किए गए हैं, जिनमें पैनोरमिक सनरूफ मिलता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोने-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News