सीजेआई और सीएम के आगमन की परखी तैयारी: मुख्य सचिव व डीजीपी ने सर्किट हाउस में की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश – Prayagraj (Allahabad) News

0
सीजेआई और सीएम के आगमन की परखी तैयारी:  मुख्य सचिव व डीजीपी ने सर्किट हाउस में की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश – Prayagraj (Allahabad) News

सीजेआई और सीएम के आगमन की परखी तैयारी: मुख्य सचिव व डीजीपी ने सर्किट हाउस में की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश – Prayagraj (Allahabad) News

इलाहाबाद हाईकोट में अधिकारियों से निर्माण की जानकारी लेते मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 31 मई को अधिवक्ताओं के चेम्बर्स और उनके लिए मल्टी लेवल पार्किंग का उद्घाटन होना है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। ऐसे में पूरे आयोजन को लेकर तेजी से तैयारिय

.

पुलिस लाइन में गारद की सलामी लेते मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह।

हाईकोर्ट पहुंचकर किया निरीक्षण 31 मई को होने वाले आयोजन को देखते हुए बुधवार को मुख्य सचिव व डीजीपी हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। जहां पर मुख्य सचिव को सलामी दी गई। इसके बाद वह अधिकारियों के काफिले के साथ सीधे इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे। यहां पर उन्होंने मल्टी लेवल पार्किंग और अधिवक्ताओं के लिए तैयार कराए गए चेंबर्स को देखा और उसकी गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह अधिकारियों के साथ सीधे अशोक नगर स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। यहां पर होने वाले आयोजन की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को उद्घाटन समारोह में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इसको लेकर निर्देश दिए। इस दौरान डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस अधिकारियों को लेकर सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था बनाने के लिए निर्देश दिए। जिससे कार्यक्रम में आने वाले वीवीआईपी को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो सके। इसके बाद दोनों अधिकारी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस आयुक्त जोगिंदर सिंह, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा, पीडीए उपाध्यक्ष अमित पाल शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अधिवक्ताओं के लिए तैयार चैंबर का निरीक्षण करते मुख्य सचिव व अधिकारी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा अधिवक्ताओं का चैंबर हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं के लिए तैयार कराए गए चैंबर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसमें अधिवक्ताओं के लिए पार्किंग स्थल, अधिवक्ता चैंबर, लाइब्रेरी, मल्टीपरपज हॉल, कैफेटेरिया, कांफ्रेसिंग रूम, कॉमन हाल, रैम्प एरिया, सर्विश ब्लॉक, प्रवेश व निकास के मार्ग, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News