Advertising
<

सीएम बोले-कांग्रेस बीमारी, जिसके साथ आए, वो गढ्ढे में: यह अपने कर्मों पर ध्यान नहीं देते, अभी तो कहीं-कहीं दिख रही है, आगे कहीं नहीं दिखेगी – Jaipur News

0
सीएम बोले-कांग्रेस बीमारी, जिसके साथ आए, वो गढ्ढे में:  यह अपने कर्मों पर ध्यान नहीं देते, अभी तो कहीं-कहीं दिख रही है, आगे कहीं नहीं दिखेगी – Jaipur News

सीएम बोले-कांग्रेस बीमारी, जिसके साथ आए, वो गढ्ढे में: यह अपने कर्मों पर ध्यान नहीं देते, अभी तो कहीं-कहीं दिख रही है, आगे कहीं नहीं दिखेगी – Jaipur News

सीएम भजनलाल शर्मा ने आज एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा-हम 2 साल बनाम 5 साल की बात करते है। लेकिन कांग्रेसी इस पर कोई जवाब नहीं देते है, वो इधर-उधर की बात करते हैं। आज वह कह रहे हैं कि हम वोट चोरी का अभियान चला रहे हैं।

.

कभी कांग्रेस संसद से लेकर पंचायत तक हुआ करती थी। लेकिन यह इन्हें इनके कर्मों, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की नीति और झूठ-लूट ने इनकी पार्टी को धरातल में मिला दिया। कांग्रेस वह बीमारी है,अगर किसी दूसरे के साथ चली जाती है तो उसको भी गड्ढे में ले जाती है।

किसी भी प्रदेश में यह छोटे-छोटे दलों के साथ समझौता करते हैं, तो यह उस छोटे दल को भी लेकर डूब जाते हैं। क्योंकि यह अपने कर्मों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, अभी तो फिर भी कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी दिख जाती है। लेकिन आगे कहीं नहीं दिखेगी।

मुख्यमंत्री आज जलमहल की पाल पर आयोजित राज्यस्तरीय स्वच्छता जागरूकता और श्रमदान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कचरे के ढे़र में भी पैसे खा गए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हम जनता के बीच रहकर काम करते हैं। मैं कांग्रेसियों से कहना चाहता हूं कि आपकी यह भ्रष्टाचार की कहानी नई नहीं हैं। यह परम्परागत तरीके से चली आ रही हैं। लेकिन अब प्रदेश और देश की जनता जागरूक हो गई है, अब आपका भ्रष्टाचार चलने वाला नहीं है।

Advertising

उन्होने कहा कि कांग्रेस ने कहीं भी भ्रष्टाचार नहीं छोड़ा। यह कचरे के ढ़ेर में से भी पैसा खा गए, ऊपर से खा गए, नीचे से खा गए। इनको जो काम दिया, उसमें भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं करते हैं।

कांग्रेस को अंतर दिखाई नहीं दे रहा सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने जो काम 5 साल में नहीं किया, वो हमने दो साल में कर दिया। हम राजस्थान की जनता को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि हम जिस संकल्प पत्र को लेकर आपके बीच आए थे। उसको 70 प्रतिशत पूरा किया है। हर योजना का हम रोडमैप लेकर चल रहे हैं।

यह कहते है कि इनको अंतर नही दिख रहा हैं। आपके समय में कितने पेपर लीक हुए थे, दो साल में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ। यह अंतर इनको दिखाई नहीं देता हैं। भ्रष्टाचार करने वाले कितने जेल जा रहे हैं, यह भी इनको नहीं दिख रहा है।

जिसने भ्रष्टाचार किया है, उसे हम किसी भी कीमत पर नहीं बख्शेंगे। यह जनता का पैसा है, जनता का पैसा लूटने के लिए नहीं होता,जनता का पैसा जनता के हित में लगे। आमजन, गरीब, मजदूर, किसान, जनता के हित में लगे।

लेकिन तुम तो उस पैसे को कहां-कहां ले जाते हो, इसलिए भुगत रहे हैं आगे भी भुगतेंगे। यह मोदी है, छोड़ने वाले नहीं है। इन्होने पहले ही कह दिया, ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। वहीं अगर किसी ने खा लिया तो उसे वापस निकालूंगा। हम आपको स्पष्ट कहना चाहते हैं दो साल में राजस्थान में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ और 11 साल में केंद्र में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News