Advertising
<

सिवनी के बाजार में कार्टून किरदारों वाली पिचकारियों की धूम: चंद्रग्रहण के बाद भी होली पर उत्साह चरम पर – Seoni News

4
सिवनी के बाजार में कार्टून किरदारों वाली पिचकारियों की धूम:  चंद्रग्रहण के बाद भी होली पर उत्साह चरम पर – Seoni News

सिवनी के बाजार में कार्टून किरदारों वाली पिचकारियों की धूम: चंद्रग्रहण के बाद भी होली पर उत्साह चरम पर – Seoni News


सिवनी जिले में होली के रंगोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है। चंद्रग्रहण के प्रभाव के बावजूद बाजारों में रौनक बनी हुई है। मंगलवार को शहर के मुख्य बाजारों में रंग-बिरंगे गुलाल, आकर्षक पिचकारी, गुब्बारे, मुजिया के हार और मेवा की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई। बच्चों में विशेष उत्साह था, वे कई कार्टून किरदारों वाली पिचकारियों को पसंद कर रहे थे। स्थानीय विक्रेताओं, जिनमें संजू साहू और अंकित जैन शामिल हैं, ने बताया कि इस वर्ष बाजार में नई डिजाइनों और आकर्षक रंगों की पिचकारियों की मांग अधिक है। त्योहार को लेकर सभी वर्गों में उत्साह है और बिक्री भी अच्छी हो रही है। होलिका दहन के पूर्व शहर में करीब 40 से अधिक स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। पुलिस कर रही निगरानी होली के दिन (घुरेड़ी) हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और सीसीटीवी कैमरों से भी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। मोबाइल टीमें शराब पीकर वाहन चलाने, डीजे और तेज आवाज में साउंड सिस्टम का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई करेंगी। इस वर्ष होली, होलिका दहन और चंद्रग्रहण का एक विशेष संयोग बना है। मान्य पंचांगों के अनुसार, 2 मार्च को होलिका दहन किया गया, 3 मार्च को चंद्रग्रहण लगा और रंगों की होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। भद्रा काल समाप्त होने के बाद पूर्णिमा तिथि में होलिका दहन संपन्न हुआ, जिससे धार्मिक उत्सुकता बढ़ गई। 4 मार्च तक शुष्क दिवस घोषित जिला मुख्यालय में आयोजित शांति समिति की बैठक में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शीतला पटले ने 4 मार्च को दोपहर 3 बजे तक जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस अवधि में मदिरा की बिक्री, परिवहन और वितरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के आठों विकासखंडों में होली को लेकर उत्साह बना हुआ है। होली की खरीदारी की अन्य तस्वीरें…

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News