सावन में मुश्किल शिवनगर की डगर | shiv nagar | Patrika News h3>
सडक़ बनाने को लेकर मिट्टी खोद कर जिन रास्तों पर बिछाई थी वहां अब बारिश में कीचड़ हो रहा है। निगम व ठेकेदार की लापवाही से गुस्साएं लोगों ने शासन व नवनिर्वाचित पार्षद से शिकायत करने की बात कही है।
इंदौर
Published: July 26, 2022 06:39:39 pm
इंदौर. नई सडक़ की उम्मीद में कीचड़ में चलने को लोग मजबूर हो गए है। सडक़ बनते आठ महीने हो गए, लेकिन काम पूरा नहीं हो रहा है। सडक़ बनाने को लेकर मिट्टी खोद कर जिन रास्तों पर बिछाई थी वहां अब बारिश में कीचड़ हो रहा है। वाहन निकलना तो दूर पैदल चलना भी नहीं हो पा रहा है। निगम व ठेकेदार की लापवाही से गुस्साएं लोगों ने शासन व नवनिर्वाचित पार्षद से शिकायत करने की बात कही है। बता दें, मूसाखेड़ी से शिवनगर के लिए सडक़ बन रही है, जो मयूर नगर, आलोक नगर, विराट नगर को जोड़ेगी। यह क्षेत्र वार्ड ५४ में आता है।
चलना कीचड़ पर ही है
सडक़ निर्माण में देरी से मयूर नगर जाने का रास्ता सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। कीचड़ में चलकर लोगों के घरों व दुकानों में जाना पड़ रहा है। रहवासी राहुलङ्क्षसह ने बताया कि सडक़ निर्माण का काम जल्द पूरा होना चाहिए। बारिश में कीचड़ होने से लोग परेशान हो रहे है। वाहनों से लोग फिसल कर गिरते है। पैदल चलना भी मुश्किल है। यह सडक़ क्षेत्र की बड़ी सौगात है। हमारी मांग है कि जनप्रतिनिधी व अधिकारी सडक़ का जल्द पूरा काम करवाए।
अभी यह स्थिति है
मूसाखेड़ी चौराहे के ५० मीटर अंदर से सडक़ का काम शुरु हुआ है। अभी जो सडक़ है उसके अलावा दुकानों के पीछे की जगह पर भी बन रही है। कई हिस्सों में रोड बन रही है। कुछ जगह सडक़ का पूरा हिस्सा बना तो है कई जगह अधूरे निर्माण से रास्ता बंद है। सडक़ निर्माण में मंदिर भी आ रहे हैं। जिनको लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। चौराहे से शिवनगर तक इसी तरह से हिस्सों में सडक़ बन रही है।
कई समस्याएं
गली नंबर ३ की रहवासी जया शर्मा ने बताया कि नगर में आने का रास्ता खराब है। सफाई नहीं होने से नालियां चौक पड़ी है। नगर में गंदा पानी आता है। इससे लोग बिमार हो रहे हैं। क्षेत्र के ही नरेश शर्मा, महेश राठौर ने बताया कि नगर निगम रहवासियों की समस्याओं का समाधान करें। सडक़ का जल्द निर्माण करवाएं। ताकि रहवासी व व्यापारियों को राहत मिले।
काम नहीं हो रहा
धमेंद्र शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में धीमे सडक़ निर्माण से लोगों के व्यवसाय प्रभावित हो रहे है। दुकानों के सामने कीचड़ होने से ग्राहक नहीं आ रहे है। ठेलागाड़ी, फूटकर व्यवसायी ज्यादा परेशान है। कोरोना में पहले ही लोगों की आर्थिक स्थिति खराब है।
&रहवासियों व व्यापारियों ने सडक़ नहीं बनने से हो रही समस्याएं बताई हैं। जिसके संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार से जवाब मांगा है। नवनिर्वाचित होने के बाद प्राथमिकता से सडक़ निर्माण अब समय सीमा में करवाएंगे।
– महेश बसवाल, पार्षद वार्ड ५४
अगली खबर