सात साल तक शिक्षिका से रेप, तो दूसरी जगह अस्पताल में सुपरवाईजरों ने बनाया सहकर्मी का वीडियो | teacher was raped till seven seven mms video | Patrika News h3>
अधारताल पुलिस की कार्रवाई : आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
जबलपुर
Published: July 09, 2022 11:28:01 am
जबलपुर. खितौला निवासी एक युवक ने निजी स्कूल की एक शिक्षका को प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने का झांसा देकर सात साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। युवक ने पिछले माह दूसरी युवती से शादी कर लिया। यह जानकारी मिलने पर शिक्षिका ने गुरुवार रात अधारताल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। अधारताल थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा ने बताया कि 28 वर्षीय शिक्षिका की पहचान वर्ष 2016 में खितौला निवासी रवि विश्वकर्मा से हुई थी। शिक्षिका को शादी करने का झांसा देकर रवि 24 फरवरी, 2016 को आनंद नगर स्थित किराए के मकान में ले जाकर दुराचार किया। इसके बाद भी रवि ने कई बार उससे शारीरिक सम्बंध बनाए। आरोपी ने 15 जून, 2022 को दूसरी युवती से शादी कर लिया। रवि के दोस्तों के जरिए शिक्षिका को उसकी शादी की जानकारी मिली तो उसने रवि को मिलने के लिए बुलाया। रवि 25 जून को शिक्षिका से मिला और जल्द ही शादी करने के लिए कहा। इसके बाद उसने शिक्षिका के फोन को ब्लॉक कर दिया, तब शिक्षिका ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
सुपरवाईजरों पर छेड़खानी और ब्लेकमेल करने का आरोप
जबलपुर, नेताजी सुभाषचन्द्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सुरक्षा का ठेका लेने वाली कम्पनी की महिला कर्मचारी ने ठेका कम्पनी के ही तीन सुपरवाईजरों पर छेड़खानी कर वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लेकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला ने शुक्रवार को गढ़ा थाना पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि 20 जून की रात लगभग 12 बजे उसके पास कम्पनी के एक सुपरवाईजर का फोन आया।उसने कहा कि एक महिला अस्पताल में हंगामा कर रही है, उसे संभालाना है। यह सुनते ही महिला कर्मचारी अस्पताल पहुंची। वह पहली मंजिल पर पहुंची, तो वहां किसी प्रकार का कोई हंगामा नही हो रहा था। इस दौरान वह कुछ समझ पाती, कि फोन करने वाले सुपरवाईजर समेत दो अन्य सुपरवाईजर उस पर झपटे और उससे छेड़खानी व अश्लील हरकतें कर दी। इस दौरान तीनों ने उसका वीडियो भी बना लिया। जैसे तैसे महिला वहां से बचकर घर आई। घर पहुंचकर उसने सुपरवाईजरों को फोन लगाया और वीडियो डिलीट करने की बात कही, तो तीनों उसे ब्लेकमेल करने लगे। डर के कारण महिला कर्मचारी दो से तीन दिन तक काम पर नहीं गई। एक जुलाई को महिला कर्मचारी फिर से ड्यूटी पर पहुंची, तो तीनों उससे जोर जबरजस्ती कर माफी मांगने का दबाव बनाने लगे। महिला वहां से घर चली गई, तो तीनों उसके घर भी पहुंचे और वहां भी उसका वीडियो बनाया। मामले की शिकायत महिला ने अजाक थाने में भी की थी। तब तीनों ने उस पर बत्तमीजी करने का आरोप लगाया और जबरन माफी नामा लिखने का दबाव बनाने लगे। महिला कर्मी को कई घंटे तक ऑफिस में भी खड़ा कराए रखा। गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी के अनुसार महिला अजाक थाने में शिकायत कर चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य पाए जाएंगें उनके अनुरुप कार्रवाई की जाएगी।
Rape
अगली खबर