सातुड़ी तीज पर महिलाओं ने किया निराहार व्रत: चांद को अर्घ देकर पति की लंबी उम्र की कामना, मांगा हर जन्म का साथ – Bhilwara News h3>
भीलवाड़ा में सौभाग्य और सुहाग का पर्व सातुड़ी तीज मंगलवार को पूरे उत्साह और विधि विधान के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर महिलाओं ने एक दिन पहले से ही तैयारी शुरू कर दी, हाथों में मेहंदी रचाई, सिंजारे और बेसन और आटे के सत्तू आए। विधि विधान से पूजा करने क
.
16 श्रृंगार कर महिलाओं ने किया पूजन भीलवाड़ा में सातुड़ी तीज के मौके पर महिलाओं में उत्साह का माहौल था, महिलाओं ने दिन भर निराहार और निर्जल रहकर इस व्रत को पूरा किया। शाम होने के बाद में 16 श्रृंगार कर महिलाएं पूजन के लिए इकट्ठा हुई। पूजन के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से कच्चे दूध का तालाब बनाकर उसमें नीम की टहनी लगाई।
बड़ी संख्या में महिलाएं हाथों में थाल लेकर पूजन करने पहुंची।
भगवान शिव-माता पार्वती से मांगा पति का हर जन्म में साथ पूजा के दौरान काचरा, नींबू, मोती, सातु, लाल कपड़ा, दीपक और नीम की पत्ती सात-सात बार तालाब में देखा। मां पार्वती और भगवान शिव की आराधना की गई। जिस प्रकार मां पार्वती ने 108 जन्मों के बाद भगवान शिव को पाया था उसी प्रकार अपने पति का हर जन्म में साथ और दीर्घायु की कामना के लिए इस व्रत को किया गया।
साल भर से सातुड़ी तीज का इंतजार पूजा करने आई युवती वर्षा सोमानी ने बताया कि हमे सातुड़ी तीज का पूरे सालभर से इंतजार रहता है। रक्षाबंधन के 2 दिन बाद पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ व्रत किया जाता है। इसके लिए हम तैयार हुए हैं, एक दिन पहले से ही हम इस पर्व के लिए तैयारी में जुटे हुए थे, हमने मेहंदी लगाई है, सिंजारा ओर सातु आया है। दिनभर निराहार रहकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखा है।
महिलाओं ने पूरे विधि विधान से पूजन किया।
सुबह से अन्न जल नहीं लिया पूजा करने आई महिला सुमन गट्टयानी ने बताया कि निराहार रहकर हमने इस व्रत को किया है। सुबह से हमने अन्न जल नहीं लिया है, पूजा के बाद और चांद को अर्घ देने के बाद व्रत खोलते है और मां पार्वती ओर भगवान शिव से पति की लंबी उम्र की कामना करते हैं।
नीम की डाली की पूजा एक अन्य युवती अंजलि कोठारी ने बताया कि इस दिन का हर सुहागिन महिला के लिए विशेष महत्व है। हम नीम की डाली की पूजा करते हैं और पूजा के बाद चांद को अर्घ देकर हमारा व्रत पूरा करते हैं और पति के लंबी उम्र की कामना की है।
