सहारनपुर में बारिश से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का किनारा धंसा: निर्माण कंपनी ने शुरू कराया मरम्मत कार्य, 13 हजार करोड़ की लागत से बन रहा एक्सप्रेस-वे – Saharanpur News h3>
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का किनारा धंसा।
सहारनपुर के बड़गांव क्षेत्र में निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का हिस्सा रविवार को तेज बारिश के बाद धंस गया। एक्सप्रेस-वे के दूसरे खंड में स्थित गांव भगवानपुर के पास बने अंडरपास के समीप सड़क का यह हिस्सा पहली ही बारिश में जवाब दे गया। सड़क
.
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। साइट इंजीनियर सोनू सिंह ने निर्माण कंपनी के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पाया गया कि अंडरपास के पास मिट्टी के कटाव से सड़क कमजोर हुई और धंस गई। इसके बाद तुरंत प्रभाव से अंडरपास के ऊपर वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया और मिट्टी भराव कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया।
केवल भगवानपुर अंडरपास ही नहीं, बल्कि एक्सप्रेस-वे के अन्य कई हिस्सों में भी बारिश के बाद मिट्टी कटाव की समस्या सामने आई है। निर्माण कंपनी ने सभी प्रभावित स्थलों पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है और तेजी से मिट्टी भराव कराया जा रहा है। हालांकि, निर्माण कंपनी के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
चार खंडों में बन रहे 210 किमी लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निर्माण अंतिम चरण में है। योजना के अनुसार जुलाई में इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाना था, लेकिन पहली ही बारिश में आई इस बड़ी तकनीकी खामी से तय समय पर चालू होने पर संशय गहराने लगा है।
13 हजार करोड़ की लागत से एक्सप्रेस-वे बन रहा है। इस परियोजना में अंतिम 12 किमी लंबी एलिवेटेड रोड एशिया का सबसे लंबा वन्य जीव गलियारा है। पहले और चौथे चरण का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे और तीसरे खंड में 95 प्रतिशत कार्य शेष रह गया है।
चार चरणों में बन रहा है एक्सप्रेस-वे
- पहला चरण में दिल्ली अक्षरधाम से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (बागपत) तक –32 किमी
- दूसरा चरण में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से सहारनपुर बाईपास (लाखनौर) तक – 118 किमी
- तीसरा चरण में लाखनौर से गणेशपुर तक – 41 किमी
- चौथा चरण में गणेशपुर से आशारोड़ी (देहरादून) तक – 19 किमी
