Advertising
<

सहरसा में पत्नी की गला घोंटकर हत्या का आरोप: चचेरी भाभी से अवैध संबंध को लेकर होती थी लड़ाई, मासूम बेटे ने पिता पर मारपीट का लगाया आरोप – Saharsa News

0
सहरसा में पत्नी की गला घोंटकर हत्या का आरोप:  चचेरी भाभी से अवैध संबंध को लेकर होती थी लड़ाई, मासूम बेटे ने पिता पर मारपीट का लगाया आरोप – Saharsa News

सहरसा में पत्नी की गला घोंटकर हत्या का आरोप: चचेरी भाभी से अवैध संबंध को लेकर होती थी लड़ाई, मासूम बेटे ने पिता पर मारपीट का लगाया आरोप – Saharsa News


सहरसा शहर के पंचवटी चौक इलाके में एक किराए के मकान से महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की मां ने अपने दामाद पर ही बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद सहरसा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान खगड़िया जिले के ठूठी मोहनपुर गांव निवासी सोनू शर्मा की 35 वर्षीय पत्नी सोनी कुमारी के रूप में हुई है। सोनी दो बच्चों की मां थी। पति सोनू शर्मा प्लंबर का काम करता था। पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद, तीन दिन पहले ही आया था पति मृतका की मां लीला देवी ने बताया कि उनकी बेटी सोनी और सोनू शर्मा की शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं। इनमें चार साल का विवान और छह साल का मोनू शामिल है। लीला देवी के अनुसार, सोनू जब दिल्ली में रहता था, उसी दौरान उसका अपनी ही चचेरी भाभी से अवैध संबंध होने की बात सामने आई थी। जब सोनी को इसकी जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। विवाद बढ़ने के बाद सोनी ने दिल्ली में रहने से इनकार कर दिया और दोनों बच्चों को लेकर सहरसा आ गई। यहां वह पंचवटी चौक स्थित एक मकान में किराए पर रहने लगी थी। घरेलू काम कर बच्चों का पेट पाल रही थी सोनी परिजनों ने बताया कि सोनी पंचवटी चौक स्थित एक मकान में करीब 2000 रुपए किराए पर रहती थी। वह आसपास के घरों में घरेलू काम कर अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। पति सोनू शर्मा तीन दिन पहले ही सहरसा स्थित पत्नी के पास आया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से ही चचेरी भाभी से संबंध को लेकर विवाद होता रहता था। परिजनों का आरोप है कि गुरुवार देर रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। 4 साल के बेटे ने बताया- पापा ने मां को मारा घटना के बाद मृतका के छोटे बेटे विवान ने भी अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार चार साल के बच्चे ने बताया कि उसके पिता ने उसकी मां के साथ मारपीट की और उसे मार डाला। बच्चे की बात सुनकर परिवार और आसपास के लोग भी सकते में हैं। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। सुबह मकान में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह सहरसा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है, ताकि हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा सके। पति की तलाश में जुटी पुलिस, हर एंगल से हो रही जांच सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आ रही है। इसी विवाद के कारण पत्नी की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की है। आरोपी पति घटना के बाद फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसडीपीओ ने कहा कि मामले की गहराई से जांच और अनुसंधान किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की भी पुष्टि हो सकेगी। दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया सोनी की मौत के बाद उसके दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। एक तरफ जहां बड़ा बेटा अभी महज छह साल का है, वहीं छोटा बेटा सिर्फ चार साल का है। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी पति को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News